एक्सप्लोरर

MP Politics: विकास पर्व में दो लाख करोड़ की विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन-लोकार्पण, कांग्रेस ने लगाया यह आरोप

MP News: शिवराज सरकार के विकास पर्व पर कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है. उसका कहना है कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार जनता के पैसे से सरकार अपना चेहरा चमका रही है.

मध्य प्रदेश में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार की राजनीतिक प्रतिद्वंदिता देखने को मिल रही है, शायद इससे पहले कभी भी देखने को नहीं मिली थी.चुनावी साल में करीब एक माह के विकास पर्व में भारतीय जनता पार्टी दो लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण करने जा रही है. 

अब प्रदेश सरकार की योजनाओं की बारी

शिवराज सरकार मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले लगातार संगठन के कार्यों को क्रियान्वित कर रही है.कुछ दिनों पहले तक केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर मध्य प्रदेश में अभियान चलाया गया. केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया गया. इसके बाद अब प्रदेश की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाए जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी 16 जुलाई से 14 अगस्त के बीच विकास पर्व मनाने जा रही है. इस एक महीने के विकास पर्व के दौरान बीजेपी मध्य प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेगी.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक एक महीने के कार्यकाल में विकास पर्व में सरकार दो लाख करोड़ से भी अधिक के लोकार्पण और भूमि पूजन करने जा रही है. मध्य प्रदेश के इतिहास में यह सबसे बड़ा विकास पर्व है.इस विकास पर्व में आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा. 

कांग्रेस का शिवराज सरकार पर आरोप

विकास पर्व को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के प्रचार-प्रसार में 33 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर दी.जनता के पैसे से सरकार अपना चेहरा चमका रही है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक बीजेपी की सरकार को 18 साल का कार्यकाल कम पड़ गया, इसलिए अब चुनाव के तीन महीने पहले भूमि पूजन किया जा रहा है. बीजेपी के सरकार भले ही एड़ी चोटी का जोर लगा ले लेकिन इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने चुनाव को लेकर अपना मन बना लिया है.

'जो विकास करते हैं वही पर्व मनाते हैं'

शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के मुताबिक जो सरकार विकास करती है उसे ही पर्व मनाने का अधिकार है. कांग्रेस की सरकार में तो लोग धार्मिक पर्वों को भी ठीक ढंग से नहीं मना पाए. दिग्विजय सिंह की सरकार में बिजली-सड़क-पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ता था.शिवराज सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी है.विकास पर्व के दौरान आम लोगों को कई बड़ी सौगात मिलने वाली है.

ये भी पढ़ें

MP News: पुलिस की वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान लूटने वाले गैंग 3 लोग गिरफ्तार, फर्जी पहचान पत्र भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget