एक्सप्लोरर

Geeta Jayanti 2024: एमपी में गोवर्धन पूजा के बाद अब मनाई जाएगी गीता जयंती, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

MP News: CM मोहन यादव ने कहा, "प्रदेश में जन्माष्टमी, विजयादशमी और गोवर्धन पूजा आदि सरकार और समाज ने मिलकर मनाए हैं. इसी क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में भव्य रूप में गीता जयंती मनाएगी."

Geeta Jayanti 2024: मध्य प्रदेश की मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार इस बार दिसंबर महीने में गीता जयंती मनाने जा रही है. यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश में गीता जयंती को लेकर सरकार आयोजन कर रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, प्रदेश में कई त्योहार जैसे जन्माष्टमी, विजयादशमी और गोवर्धन पूजा आदि सरकार और समाज ने मिलकर मनाए हैं. इसी क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में भव्य रूप में गीता जयंती मनाएगी. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, प्रदेश सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं. इस बार गीता जयंती 11 दिसंबर को आने वाली है. ऐसे में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब मध्य प्रदेश में सरकार की ओर से गीता जयंती का उत्सव होने वाला है. यह पहला मौका है जब गीता जयंती का समारोह पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा.

कांग्रेस ने क्या कहा?
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक, सरकार जो धार्मिक आयोजन कर रही है उसका स्वागत है, लेकिन सरकार की जिम्मेदारियों में  किसानों की समस्या, बेरोजगारी और मध्य प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकना भी शामिल है. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन भी सरकार को करना चाहिए.

दिग्विजय सिंह कर चुके हैं गोवर्धन पूजा का विरोध
दीपावली पर्व के ठीक बाद होने वाली गोवर्धन पूजा का मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विरोध कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि गोवर्धन पूजा प्राचीन परंपरा है, सरकार इसमें क्या कुछ नया कर रही है? इसे लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति भी हुई थी. अब सरकार इसी प्रकार के धार्मिक आयोजनों को और बढ़ावा दे रही है.

भगवान श्रीकृष्ण ने दिया था गीता का ज्ञान
भगवान श्री कृष्ण ने जिस दिन गीता का ज्ञान दिया था. इस एकादशी के दिन गीता जयंती मनाई जाती है. मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है. इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था. इसी मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती भी मनाई जाती है. इस बार गीता जयंती 11 दिसंबर 2024 को पड़ रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget