एक्सप्लोरर

उपचुनाव खत्म होते ही कमलनाथ ने भोपाल में...', BJP ने कांग्रेस को घेरा

MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में संपन्न दोनों उपचुनावों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक कमलनाथ कही भी नज़र नहीं आये थे.

MP Assembly by Elections: मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है. सलूजा ने सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में उपचुनावों के दौरान कमलनाथ कही नहीं दिखे लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ही उन्होंने भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया.

बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''खबर अंदरखाने से-मध्यप्रदेश में संपन्न दोनों उपचुनावों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक कमलनाथ जी कही भी नज़र नहीं आये. आख़िरी समय में उन्होंने इन क्षेत्रों में अपनी प्रस्तावित सभाएं और दौरे भी निरस्त कर दिये थे. तब मीडिया द्वारा पूछे सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा था कि उनकी तबीयत बहुत ख़राब है. चुनाव संपन्न होते ही कमलनाथ जी का आज भोपाल में शक्ति प्रदर्शन. बाक़ी ख़ुद समझा जा सकता है.''

मध्य प्रदेश में दो सीटों पर 13 नवंबर को हुए उपचुनाव

बता दें कि मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर बुधवार (13 नवंबर) को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. इस दौरान करीब 74 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. राज्य के दो विधानसभा क्षेत्र विजयपुर और बुधनी सीट पर उपचुनाव हुए. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक विजयपुर में 75.27 प्रतिशत और बुधनी में 72.37 फीसदी मतदान हुआ. दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक औसत मतदान का प्रतिशत 73.82 रहा.

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट थी खाली

बुधनी विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विधायक थे लेकिन उनके लोकसभा चुनाव में विदेशा से जीत हासिल करने के बाद ये सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते ये उपचुनाव कराना पड़ा. वहीं, विजयपुर में कांग्रेस से विधायक रहे रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने की वजह से यहां उपचुनाव हुआ. 

बुधनी में बीजेपी के रमाकांत भार्गव चुनाव मैदान में उतरे तो वहीं उनका मुकाबला कांग्रेस के राजकुमार पटेल से हुआ. विजयपुर में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर रामनिवास रावत मैदान में उतरे और उनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से हुआ. उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. इस दिन दोनों सीटों के लिए उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

एमपी नहीं यूपी से पेट्रोल-डीजल खरीदेगा ग्वालियर नगर निगम, क्यों उठाया ये कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget