एक्सप्लोरर

'दुनिया को दिखाएंगे चंबल-ग्वालियर, बुंदेलखंड की खूबियां', विदेश दौरे से पहले बोले सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव की विदेश यात्रा के जरिए ब्रांड एमपी की वैश्विक पहचान मजबूत होगी. दुबई और स्पेन में प्रदेश की नीतियों के साथ सांस्कृतिक और औद्योगिक ताकत पेश किया जाएगा.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 जुलाई से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेंगे. इस यात्रा का मकसद विदेशी निवेशकों को मध्यप्रदेश की संभावनाओं के बारे में बताना और राज्य में निवेश लाना है. उन्होंने कहा कि यह दौरा सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कदम है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर अपने राज्य के विकास के लिए हर क्षेत्र में बराबर मेहनत कर रहे हैं. सरकार बनने के बाद से ही हमने तय किया है कि प्रदेश की आर्थिक मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. मंत्री, अधिकारी और पूरा प्रशासन एकजुट होकर लगातार प्रयास कर रहा है.

देश में चला रहे हैं बड़ा निवेश अभियान

सीएम मोहन यादव ने बताया कि हम देशभर में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो, उद्योग सम्मेलनों और अलग-अलग शहरों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. हमने जो आकर्षक नीतियां बनाई हैं, वो निवेशकों को बहुत पसंद आ रही हैं. उन्होंने बताया कि खनिज, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी, भारी उद्योग, एमएसएमई, वन और हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं.

खनिज और उद्योग में बड़े मौके

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां सोना, हीरा, बॉक्साइट, डोलोमाइट जैसे खनिज मिलते हैं. ऐसे में माइनिंग सेक्टर को बढ़ाने की बहुत संभावनाएं हैं. इसके अलावा फॉरेस्ट, हेल्थ, टूरिज्म, एजुकेशन, एमएसएमई और आईटी जैसे क्षेत्रों में भी निवेश के बड़े मौके हैं.

मोहन यादव ने याद दिलाया कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से फरवरी में करीब 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का आयोजन किया गया था. उस आयोजन से हमें बड़ी सफलता मिली थी, लेकिन हमने वहां नहीं रुके. इसके बाद हम सूरत, लुधियाना, जोधपुर जैसे शहरों में जाकर प्रदेश की नीतियों को प्रचारित करते रहे.

अब बारी विदेश की

सीएम ने कहा कि अब हम विदेशी निवेशकों के सामने भी मध्य प्रदेश की तस्वीर पेश करने जा रहे हैं. दुबई और स्पेन में हम अपने राज्य की योजनाओं, पॉलिसियों और संभावनाओं के बारे में बताएंगे. हम उन्हें समझाएंगे कि कैसे वे यहां आकर कारोबार कर सकते हैं. साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गरीब वर्ग को लाभ मिलेगा.

प्रदेश के हर हिस्से को जोड़ेंगे- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चंबल, ग्वालियर, बुंदेलखंड, महाकौशल, मालवा जैसे हर क्षेत्र की खूबियों को विदेश में बताएंगे. चाहे खजुराहो हो, पन्ना हो या जबलपुर, कटनी — हर जगह की विशेषता हम दुनिया को दिखाएंगे.

प्रदेशवासियों को दिया भरोसा

सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की जनता से कहा, “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग — महिला, युवा, किसान, गरीब — सभी के हित में काम करती रहेगी. यह यात्रा प्रदेश को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाएगी.”

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके साथ अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी इस दौरे पर जा रहे हैं और जो नहीं जा रहे, वे ऑनलाइन जुड़े रहेंगे. सबका एक ही लक्ष्य है, मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget