एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बताया कब से मिलेंगे 'लाडली बहनों' को 1500 रुपये

Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि लाडली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली राशि को धीरे-धीरे करके तीन हजार रुपए तक पहुंचाएंगे.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार (12 जुलाई) को प्रदेश की बहनों के खातों में लाडली बहना योजना के तहत 1543.16 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. साथ ही रक्षाबंधन से पहले 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाने का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद लाडली बहना योजना के तहत दी जाने वाली 1250 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज 15500 करोड़ रुपये हमारी लाडली बहनों के खाते में डाले हैं. 9 अगस्त की राखी है और रक्षाबंधन से पहले हमारी सारी बहनों के खातों में 250 रुपये अलग से आएंगे. सावन खत्म नहीं होगा उससे पहले ये पैसे आपके खाते में डाल दिए जाएंगे."

 

 

'हर महीने देंगे 1500 रुपये'
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा, "दिवाली के बाद जब भाईदूज आएगा तो वो भी जोरदार होना चाहिए. सिर्फ रक्षाबंधन का आनंद थोड़ी है हम तो बहनों के साथ हर महीने आनंद मनाते हैं. जब भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो भाईदूज भी बढ़िया होगी. उन्होंने ऐलान किया कि सुहाग पड़वा के बाद अपने पतियों का आशीर्वाद तो लेना लेकिन भाई को मत भूल जाना. आपकी जिंदगी की बेहतरी के लिए 1500 रुपये हर महीने देंगे."

'3 हजार रुपये देने के लिए प्रतिबद्ध'
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं प्रतिबद्ध हूं लाडली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली राशि को धीरे-धीरे करके तीन हजार रुपए तक पहुंचाएंगे. आज बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित की है. रक्षाबंधन के पहले ढाई सौ रुपये की अतिरिक्त राशि के साथ 1500 रुपये बहनों के खाते में अंतरित करेंगे.

3000 रुपये देने का किया था वादा 
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लाडली बहनाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया था. एमपी में एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनाएं हैं.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget