एक्सप्लोरर

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के गृहजिले में मुख्यमंत्री मोहन की पहली कार्रवाई, इछावर TI को क्यों किया निलंबित?

Sehore News: सीएम मोहन यादव पांच महीने शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में हस्तक्षेप नहीं कर रहे थे. सीहोर जिले में किसी भी अफसर को नहीं हटाया गया, लेकिन अब यहां भी कार्रवाई की गई है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद 13 दिसंबर 2023 को प्रदेश के नवागत मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव ( Mohan Yadav) ने सीएम पद की शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद से ही नवागत सीएम मोहन यादव एक्शन में आ गए थे और प्रदेश भर के जिलों का दौरा कर रहे थे. सीएम मोहन यादव को जहां भी गड़बड़ी नजर आ रही थी, वो तत्काल कार्रवाई कर रहे थे. इन पांच महीनों के कार्यकाल में सीएम मोहन यादव ने कई कमिश्रर, कलेक्टर, एसपी सहित अनेक अफसरों पर निलंबन, ट्रांसफर सहित विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में हस्तक्षेप नहीं कर रहे थे. इन पांच महीने में सीहोर जिले में किसी भी अफसर को नहीं हटाया गया, लेकिन पहली बार सीएम मोहन यादव ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में भी कार्रवाई कर दी है. एक दिन पहले ही सीएम मोहन यादव ने पूर्व सीएम शिवराज के गृह जिले सीहोर और प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री का दायित्व संभाल रहे करण सिंह वर्मा के विधानसभा क्षेत्र के थाना प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. 

बताया जा रहा है मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले निर्देशों के बाद सीहोर जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने शुक्रवार को ही इछावर टीआई नीता देअरवाल को निलंबित कर दिया. एसपी मयंक अवस्थी के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर की गई है. अभी शिकायत के आधार पर निलंबित किया गया है, जांच के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी. 

शिवराज सिंह के जिले में हुई पहली कार्रवाई
बता दें तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में साढ़े 16 साल तक सीएम पद संभाला है. शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा से विधायक हैं. सीहोर जिले में चार विधानसभाएं आती हैं, जिनमें बुदनी, सीहोर, इछावर और आष्टा शामिल है. सीएम मोहन यादव ने 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद ही मोहन यादव एक्शन में आ गए थे और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की शुरुआत की थी. 

उन्होंने पहली कार्रवाई गुना में की थी, जहां एक बस में 13 लोग जिंदा जल गए थे. जहां सीएम गुना के अफसरों को हटाया था. इसके बाद कार्रवाई का यह सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला गया. हालांकि, इन पांच महीने के कार्यकाल में सीएम मोहन यादव ने सीहोर जिले में किसी भी अफसर पर कार्रवाई नहीं की थी. बताया जा रहा है कि सीहोर जिले में सीएम मोहन यादव की यह पहली कार्रवाई है, जिसमें इछावर टीआई को हटाया गया.

राजस्व मंत्री के विधानसभा में हुई कार्रवाई 
मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के मंत्री मंडल में सीहोर जिले की इछावर विधानसभा से विधायक करण सिंह वर्मा राजस्व मंत्री का पद संभाल रहे हैं. राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की ईमानदार छवि किसी से भी छिपी नहीं है. सीएम मोहन यादव सार्वजनिक मंचों से मंत्री करण सिंह वर्मा की तारीफ भी करते हैं. 

मंत्री करणसिंह वर्मा की ईमानदार छवि की वजह से प्रदेश भर के राजस्व अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही और भ्रष्टाचार करने में डरते हैं, लेकिन राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की खुद की विधानसभा इछावर में थाना प्रभारी बैखोफ रहीं, जिसका परिणाम यह हुआ कि उनका निलंबन हो गया.

यह भी पढ़ें: अशोकनगर रेप आरोपी पर बुलडोजर एक्शन, चंद घंटों में प्रशासन ने जमींदोज किया दो मंजिला घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget