एक्सप्लोरर

अशोकनगर रेप आरोपी पर बुलडोजर एक्शन, चंद घंटों में प्रशासन ने जमींदोज किया दो मंजिला घर

Ashoknagar News: अशोकनगर में 22 साल की युवती के साथ रेप कर वीडियो बनाने वाले आरोपी के घर को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है. एसडीओपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में 22 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया था. अब इस मामले में एक्शन लेते हुए जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी सलीम के घर पर बुलडोजर चल दिया है. जिस समय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची उस आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ था. ऐसे में पुलिस ने ताला खोला, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने सामान बाहर निकाला और दो मंजिला घर जमींदोज किया गया.  

इस मामले को लेकर एसडीओपी अशोकनगर विवेक शर्मा ने कहा कि "आरोपी के अपराध को देखते हुए पुलिस विभाग ने एसडीएम को पत्र लिखा था. उन्होंने पत्र को नगर निगम और राजस्व विभाग को भेजा, जिसमें पाया गया कि आरोपी का घर अवैध था. हमने नोटिस भेजा और तत्काल कार्रवाई की गई. मामले में मुख्य आरोपी समेत एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल थे. मुख्य आरोपी के नाम पर जुआ और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है."

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गुरुवार (30 मई) की शाम को आरोपियों ने 22 साल की युवती के साथ रेप कर उसे घर से उठाने की कोशिश की थी. इस मामले में मुख्य आरोपी सलीम खान ने पहले युवती के साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया. उसके बाद आरोपी बार-बार वीडियो वायरल करने धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा. उसके बाद लड़की का रिश्ता कहीं और तय होने पर मुख्य आरोपी सलीम खान अपने साथियों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की को गुरुवार की शाम 6 बजे ही घर से उठा लिया. 

वहीं विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया और मां को भी बुरी तरह पीटा. लड़की और परिजन के चीखने पर मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा हो गई, तब आरोपी लड़की को छोड़कर भाग गए. वहीं अब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के घर को गिरा दिया गया है. पुलिस टीम ने कार्रवाई से पहले मकान पर बेदखली का नोटिस चस्पा किया था. इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है. 

ये भी पढ़ें: Bhopal: 8 साल की बच्ची से रेप मामले में आरोपी प्रिंसिपल की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने की ये टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget