एक्सप्लोरर

हफ्ते में दो दिन भोपाल में रहेंगे BJP विधायक, CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, जान लें नई व्यवस्था

MP News: मंत्रियों के बाद अब बीजेपी विधायकों का भोपाल में रहना अनिवार्य कर दिया गया है. विधायकों और मंत्रियों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई व्यवस्था की है.

MP News: मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायकों को दो दिन राजधानी भोपाल में रहना होगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई व्यवस्था लागू की है. नई व्यवस्था के तहत सभी बीजेपी विधायकों का सोमवार और मंगलवार को भोपाल में रहना अनिवार्य कर दिया गया है. मंत्रियों के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अब विधायकों को निर्देश जारी किया है. भोपाल में रुककर विधायक विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री और मंत्री से मुलाकात करेंगे.

मुलाकात का मकसद विकास कार्यों के काम में तेजी लाना है. बीजेपी विधायक विधानसभा क्षेत्रों के रोडमैप पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों से चर्चा करेंगे. सप्ताह के दो दिन विधायकों का भोपाल में रहना जरूरी होगा. विधायकों और मंत्रियों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई व्यवस्था की है.

बीजेपी विधायकों को भोपाल में दो दिन ठहरने का आदेश

बता दें कि सभी मंत्रियों को सोमवार और मंगलवार को भोपाल में रहने का निर्देश मिल चुका है. अब सभी बीजेपी विधायक भी सप्ताह के दो दिन भोपाल में गुजारेंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों से अनौपचारिक संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सोमवार और मंगलवार को विधायक भोपाल में रुककर उनसे मुलाकात करेंगे.  

संभागवार बैठक में मंत्रियों की बेरुखी का उठा था मामला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले माह विधायकों के साथ संभागवार बैठक की थी. बैठक में मंत्रियों से विधायकों को तवज्जो नहीं मिलने का मुद्दा उठा था. उन्होंने शिकायत की थी कि मुलाकात नहीं होने के कारण मंत्रियों को विधानसभा क्षेत्र की समस्या का पता नहीं चल पाता. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिकायतों को सुनने के बाद विधायकों को आश्वासन दिया. उन्होंने मंत्रियों को विधायकों की बातें सुनने का आदेश दिया. अब विधायकों से भी कहा गया है कि सप्ताह के दो दिन सोमवार और मंगलवार को भोपाल में रुककर मंत्रियों से मुलाकात करें. 

ये भी पढ़ें-

एमपी के लाडली बहनों को मिलने वाले हैं 1500 रुपये, ऐलान करते हुए CM ने गाया गाना, Video आया सामने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget