एक्सप्लोरर

Yadav Mahakumbh: सीएम मोहन यादव आज यूपी के दौरे पर, लखनऊ में 'यादव महाकुंभ' में होंगे शामिल

Yadav Mahakumbh in Lucknow: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित "यादव महाकुंभ" में बतौर  मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. उनका इस कार्यक्रम में संबोधन भी होगा.

Mohan Yadav Attend Yadav Mahakumbh in Lucknow: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) रविवार (तीन मार्च) को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहने वाले हैं. सीएम डॉ. मोहन यादव लखनऊ में आयोजित "यादव महाकुंभ" में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. इसकी जानकारी सीएम ने खुद अपने सोशल माडिया अकाउंट एक्स पर दी. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा "आज मैं लखनऊ, उत्तर प्रदेश में "यादव महाकुम्भ" में आप सभी के बीच उपस्थित रहूंगा. इस अप्रतिम सामाजिक समरसता के आयोजन में आमंत्रित करने के लिए आप सभी उत्तर प्रदेश वासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं."

वहीं एमपी के सीएम ने इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जब लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि, यह पूरा देश हमारा है. उन जगहों पर जाने में कोई आपत्ति नहीं है, जहां हमारे लोग हैं. मुझे खुशी है कि मैं आज यहां उत्तर प्रदेश में आया हूं. लखनऊ में आयोजित इस "यादव महाकुंभ" में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन भी होगा. सीएम यहां राज्य के कई जिलों से आए यादव समाज के लोगों  को संबोधित करेंगे. कहा जा रहा है कि, एमपी के सीएम का ये यूपी दौरा लोकसभा चुनावों के लिहाज से काफी अहम है.

यूपी में लोकसभा की 80 सीटें
दरअसल, दिल्ली की गद्दी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. ये लोकसभा सीटें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम हैं और इसलिए बीजेपी यूपी में सीएम मोहन यादव के जरिए यादव वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी में है. बीजेपी को ये बात बखूबी पता है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में यादव समाज बड़ा प्रभाव रहा है. सियासी  जानकारों का कहना है कि, बीजेपी सीएम डॉ. मोहन यादव के जरिए समाजवादी पार्टी के यादव वोट बैंक को कमजोर कर देना चाहती है.

लखनऊ में आयोजित हो रहे यादव महाकुंभ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का शामिल होना विपक्ष के माथे पर चिंता की लकीरें खींच सकता है. क्योंकि राज्य में ऐसी कई लोकसभा की सीटें हैं, जहां यादव वोट निर्णायक भूमीका अदा करते हैं.

ये भी पढ़ें-BJP Candidate List 2024: पिछली बार भारी मतों से जीतने के बाद भी कटा प्रज्ञा ठाकुर का टिकट, क्या है BJP की नाराजगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget