एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में 23 करोड़ की लागत से बनकर लता मंगेशकर ऑडिटोरियम तैयार, कल CM मोहन कर सकते हैं उद्घाटन

Indore News: मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम 23 करोड़ की लागत के साथ इंदौर में बनकर तैयार हो चुका है. स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर इसका उद्घाटन 6 फरवरी को सीएम मोहन यादव कर सकते हैं.

Indore New Auditorium: इंदौर के पश्चिम क्षेत्र को एक नए ऑडिटोरियम की सौगात मिलने जा रही है. दरअसल इसी महीने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस ऑडिटोरियम का शुभारंभ कर सकते हैं. इंदौर विकास प्राधिकरण ने ऑडिटोरियम का निर्माण किया है और यह ऑडिटोरियम तमाम सुविधाओं से सुसज्जित है. हाल ही में इंदौर विकास प्राधिकरण ने इसका काम पूरा किया है. इसमें कुछ बिजली के उपकरणों को लगाना शेष था जो काम हो चुका है. बहुत जल्द मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करने जा रहे हैं. शुभारंभ के बाद इंदौर में पश्चिम क्षेत्र में यह ऑडिटोरियम कला प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है. 

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बचपन से लेकर आखिरी समय तक के फोटो इस ऑडिटोरियम में लगाए गए हैं. राजेंद्र नगर क्षेत्र में इस ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है, जो इंदौर का पश्चिम क्षेत्र है. आपको बता दें कि करीब 16 साल पहले ऑडिटोरियम की बिल्डिंग बन चुकी थी, लेकिन उस समय इसको अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया था. वहीं लता मंगेशकर के निधन के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण ने लता के नाम पर इसे तैयार करने का प्रस्ताव पास किया था. ऑडिटोरियम को लोग निहार सके इसके लिए यहां पर एक म्यूजियम भी बनाया गया है. जिसमें लता मंगेशकर के जन्म से लेकर मृत्यु तक के फोटो लगाए गए हैं. प्रवेश करने पर यह सारा नजारा एक गैलरी की तरह नजर आता है.

क्या है ऑडिटोरियम की क्षमता? 

23 करोड़ की लागत से बने भवन की क्षमता की बात की जाए तो इस ऑडिटोरियम में करीब 1200 लोगों की बैठने की कैपेसिटी है. इसके अलावा 700 गाड़ियों की पार्किंग इस ऑडिटोरियम में हो सकेंगी. ऑडिटोरियम को एक-दो साल में ग्रीन बिल्डिंग के तौर पर सोलर एनर्जी सप्लाई की जाएगी. पर्यावरण को बचाए रखने के लिए बिल्डिंग के आसपास पौधारोपण भी किया जा रहा है. इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि इस ऑडिटोरियम को संचालन के लिए हम एजेंसी तय कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नकुलनाथ? खुद फाइनल कर दी अपनी सीट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget