एक्सप्लोरर

नई-नवेली इंदौर मेट्रो में सफर करते दिखे CM मोहन यादव, पहले दिन संचालन का लिया जायजा 

CM Mohan Yadav News: इंदौर मेट्रो के उद्घाटन के बाद सीएम मोहन यादव ने इंदौर आकर नव उद्घाटित मेट्रो रेल परियोजना संचालन का जायजा लिया. उन्होंने मेट्रो रेल में बैठकर सफर किया. 

CM Mohan Yadav in Indore Metro: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार (31 मई) की शाम इंदौर आए. इंदौर एयरपोर्ट से सीधे नव उद्घाटित मेट्रो रेल परियोजना के गांधीनगर क्षेत्र में स्थित देवी अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन पहुंचे. यहां से उन्होंने मेट्रो रेल में बैठकर सफर किया. वे सैकड़ों महिला यात्रियों के साथ सफर में अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन से झलकारी बाई मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे. 

इसके बाद वहां से वापस अहिल्याबाई मेट्रो स्टेशन आए. इस दौरान वे इंजन में पहुंचे तथा उन्होंने मेट्रो रेल संचालन की व्यवस्थाओं को देखा. इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर मेट्रो रेल संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने अपने सफ़र के दौरान महिला यात्रियों से भी चर्चा की और उनके अनुभव जाने. स्टेशन पहुंचते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद
इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ और उषा ठाकुर, सुमित मिश्रा, श्रवण कुमार चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह तथा कलेक्टर आशीष सिंह भी उनके साथ थे. 

पीएम मोदी ने किया इंदौर मेट्रो का शुभारंभ
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के माध्यम से इस मेट्रो रेल परियोजना का शुभारंभ किया. 

मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले फेज में 1520 करोड़ रुपये खर्च
बताया गया कि इंदौर की मेट्रो रेल परियोजना का यह प्रथम चरण है. प्रथम चरण में 1520 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. यह येलो लाइन मेट्रो 6 किलोमीटर लंबाई के रूट पर चलेगी. इस मेट्रो रेल में सभी आधुनिक, सुगम और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी. प्रति ट्रेन में 900 से अधिक यात्री एक साथ सफ़र कर सकते हैं. 

स्टेशनों को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया गया है. स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, AI आधारित ट्रैकिंग एवं क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली से सफर को स्मार्ट बनाया गया है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget