एक्सप्लोरर

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले CM मोहन यादव ने किए अंगारेश्वर महादेव के दर्शन, जानें मंदिर का महत्व

CM Mohan Yadav ने अपने परिवार के साथ उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भात और गुलाल पूजा की. माना जा रहा है कि उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की सफलता की प्रार्थना की.

CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार (16 फरवरी) को अपने पूरे परिवार के साथ उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. उन्होंने वहां विधि विधान के साथ भगवान की भात पूजा और गुलाल पूजा की. डॉ. मोहन यादव ने पुजा करने के बाद भगवान की आराधना भी की. 

बता दें कि यह अंगारेश्वर महादेव मंदिर अपने आप में एक चमत्कारी मंदिर माना जाता है. अंगारेश्वर महादेव मंदिर, 84 महादेव में 43वें स्थान पर है और यह मंदिर मंगलनाथ मंदिर के पीछे शिप्रा तट पर स्थित है.

'भात पूजा और गुलाल पूजा है प्रसिद्ध'

पंडित रोहित उपाध्याय के अनुसार, यहां पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. खासतौर पर भात पूजा और गुलाल पूजा के लिए यह मंदिर प्रसिद्ध है. राजनीति से जुड़े दिग्गज नेताओं का मंदिर से गहरा नाता रहा है. वहीं पंडित मनीष उपाध्याय बताते हैं कि इन विशेष पूजाओं से पद, प्रतिष्ठा, सम्मान और न्यायिक मामलों में सफलता मिलती है. 

'मुख्यमंत्री बनने से पहले भी आते थे डॉ. मोहन यादव'
डॉ. मोहन यादव भी मुख्यमंत्री बनने से पहले और महत्वपूर्ण कार्यों से पहले यहां पूजा करने आते रहे हैं. माना जा रहा है कि उन्होंने 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्सर समिट की सफलता की कामना की होगी.

पूरे परिवार के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में अपने विधायकी कार्यकाल के दौरान और उसके पूर्व यहां पर प्रति मंगलवार पूजा करने पहुंचते थे. उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए भी कई बार यहां पर पूजा अर्चना की लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार में परिवार के साथ अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूजा को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता की खुशहाली, सुख समृद्धि और पूरे प्रदेश के विकास को लेकर भगवान से प्रार्थना की है. 

ये भी पढ़ें: Singrauli Accident: सिंगरौली में ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget