एक्सप्लोरर

'कमलनाथ टीआई से हमेशा खफा क्यों रहते हैं', BJP के बिल्ला वाले बयान पर CM मोहन यादव का तंज

MP News: बीजेपी और कांग्रेस के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बयान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान से मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा हुई है. छिंदवाड़ा सांसद के बाद अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कमलनाथ पर कटाक्ष किया है. उन्होंने पूछा कि पूर्व मुख्यमंत्री खिर टीआई से क्यों खफा रहते हैं? मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावा किया कि कांग्रेस भी कमलनाथ के साथ नाइंसाफी कर रही है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से चेतावनी देते हुए कहा था, "टीआई (पुलिस इंस्पेक्टर) बीजेपी का बिल्ला लगाकर ना घूमें. वर्दी को सुरक्षित रखिए, हमारा भी समय आएगा."

कमलनाथ के बयान पर जमकर राजनीति हो रही है. छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू ने भी कमलनाथ के बयान पर तंज कसा था. अब मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा, "कमलनाथ वरिष्ठ नेता हैं. टीआई से हमेशा क्यों खफा रहते हैं? सोचने वाली बात है." उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग कमलनाथ पर अन्याय कर रहे हैं तो हम क्या कर सकते हैं? बता दें कि कमलनाथ ने पुलिस वालों के लिए पहली बार सख्त लहजे का इस्तेमाल नहीं किया है.

कमलनाथ के बयान पर राजनीति शुरू

पूर्व में उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि पुलिस अधिकारी कान खोलकर सुन लें. हमारी चक्की बहुत बारीक आटा पिसती है. कमलनाथ मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे. संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था कि टीआई बीजेपी का बिल्ला लगाकर नहीं घूमें. गौरतलब है कि कमलनाथ से पुलिस अधिकारी की शिकायत की गई थी.

मंच से पुलिसवाले को दी थी चेतावनी

मंच से पूर्व मुख्यमंत्री की टीआई को बीजेपी का बिल्ला वाले बयान पर जमकर राजनीति हो रही है. मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कमलनाथ का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कमलनाथ पुलिसकर्मी को चेतवानी देते नजर आ रहे हैं. कमलनाथ का वीडियो छिंदवाड़ा की सभा का है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के किसानों को महज 5 रुपये में बिजली का कनेक्शन, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget