एक्सप्लोरर

MP Crime News: उज्जैन से चोरी हुआ बच्चा बजरंगगढ़ में मिला, चोर ने पत्र लिखकर बताई चोरी की वजह

Ujjain News:आरोपी ने लिखा है कि बच्चे की मां ने ही मुझे बच्चा सौंपा था. उसने कहा था कि वो अगले स्टेशन पर बच्चे को मुझसे ले लेगी.मैंने उसकी बात मान कर बच्चे को ले लिया.लेकिन उसने मुझे धोखा दे दिया.

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक दो से एक दो साल का बच्चा 27 दिसंबर को चोरी हो गया था.चोरी हुआ यह बच्चा घटना के दो दिन बाद बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस को मिला. बच्चा ट्रेन में अकेले बैठा था. पुलिस को उसके पास से अगवा करने वाले आरोपी का एक लेटर भी मिला है. इसमें आरोपी ने बच्चा चोरी करने की वजह बताई है. उसने आरोप लगाया है कि उसने बच्चे की मां के कहने पर ही बच्चा चुराया है. पुलिस अब बच्चे की मां से पूछताछ की तैयारी कर रही है.

क्या कहा है बच्चा चुराने वाले ने

आरोपी ने बच्चे के पास छोड़े अपने पत्र में लिखा है,''बच्चे की मां ने ही मुझे बच्चा सौंपा था.उसने कहा था कि वो अगले स्टेशन पर बच्चे को मुझसे ले लेगी.मैंने उसकी बात मान कर बच्चे को ले लिया.लेकिन उसने मुझे धोखा दिया और अगले स्टेशन पर बच्चे को लेने नहीं आई.'' लेटर के सामने आने के बाद अब पुलिस पूरे मामले में मां की भूमिका संदिग्ध मानते हुए मां से पूछताछ में जुटी है.

घटना वाले दिन बच्चे की मां ने बताया था कि वह दूध की बोतल धोने के लिए जब नल के पास गई तो एक अज्ञात आरोपी बच्चे को उठाकर ले गया. उसने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह उसे रोक नहीं पाई और आरोपी गायब हो गया. इस महिला ने जीआरपी थाना पुलिस के टीआई पर थप्पड़ मारने और अपशब्द कहने का आरोप भी लगाया था. उसका कहना था कि जब वह बच्चा चोरी होने की रिपोर्ट लिखाने पुलिस के पास गई थी, तो पुलिस ने उस पर ही बच्चा चोरी कराने का आरोप लगाया था.

पुलिस को किस पर है शक

अब बच्चे के साथ मिले लेटर मिलने के बाद पुलिस का शक मां पर बढ़ गया है. पुलिस का मानना है कि बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी महिला का प्रेमी हो सकता है. जिसकी मदद से महिला ने बच्चे को गायब कराया था और बाद में आरोपी ने पुलिस के डर से बच्चे को छोड़ दिया और खुद फरार हो गया.

बच्चे की मां वैष्णवी ने वारदात वाले दिन बताया था कि उसका उसके पति से किसी बात पर विवाद हो गया था. इसके बाद वह उज्जैन से भोपाल अपनी बड़ी मां के यहां जा रही थी. इसी दौरान उसका दो साल का बच्चा चोरी हो गया.महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो एक व्यक्ति बच्चे को गोद में ले जाता दिखाई दे रहा था.अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन से शोक की लहर, मध्य प्रदेश के नेताओं ने इस तरह से दी श्रद्धांजिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget