एक्सप्लोरर

Chhindwara: रामनवमी के जुलूस में डीजे वाहन हाईटेंशन तार से टकराने से बड़ा हादसा, 7 झुलसे 3 की हालत गंभीर

Fire in Chhindwara: डीजे वाहन में लोहे की रॉड में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकराने से 7 लोग झुलस गए. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.

Fire incident in Chhindwara: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा में रविवार को रामनवमी के मौके पर निकल रहे जुलूस में बड़ा हादसा हो गया. यहां डीजे वाहन में लोहे के पाइप में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे डीजे वाहन में करंट फैल गया और ब्लास्ट होने से आग लग गई. हादसे में 7 लोग झुलस गए. इनमें 3 लोगों की हालत गंभीर है और दो लोगों को नागपुर (Nagpur) रेफर कर दिया गया है. रामनवमी के मौके पर हिंदू उत्सव समिति की ओर से जुलूस निकाला जा रहा था जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. 

अफरा-तफरी मच गई
डीजे की धुन पर सभी नाचते हुए जा रहे थे. इसी दौरान जुलूस जब चार फाटक ओवरब्रिज के पास से गुजरा तो ये हादसा हो गया. डीजे वाहन में लोहे की रॉड में लगा झंडा हाईटेंशन लाइन से टकराने से जुलूस में चल रहे 6 लोग झुलस गए. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल जुलूस को रोका जिसके बाद घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. झुलसे लोगों में महिलाएं और पुरुष शामिल हैं.

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल आज कितना हुआ महंगा, यहां चेक करें दिल्ली, यूपी सहित तमाम राज्यों में Fuel की नई कीमत

कांग्रेस नेता हुए घायल
कांग्रेस नेता जगदीश चंद्रवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पाल, राहुल मालवीय, अभिषेक गुप्ता, अन्नू शिवहरे और लोकेश यादव घायल हो गए. इनमें जगदीश चंद्रवंशी की हालत गंभीर है .उन्हें नागपुर रेफर किया गया है. जुलूस में हुए हादसे में घायल सभी लोग कांग्रेस से जुड़े हैं. सूचना मिलते ही पूर्व स्पीकर दीपक सक्सेना समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना.

जिला अस्पताल की खुली पोल
हादसे के बाद कांग्रेस नेता रजनीश पांडेय और आनंद राजपूत ने आरोप लगाया कि झुलसे लोगों को एंबुलेंस भी नहीं मिली. जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में एसी भी खराब मिले. यही नहीं कूलर भी पुराने हैं और कई खराब भी हैं. बताया जा रहा है कि लोहे के पाइप को लेकर डीजे वाहन के ऊपर बैठे हुए व्यक्ति ने पाइप को अचानक ऊपर की तरफ उठा दिया जिससे पाइप इलेक्ट्रिक लाइन के संपर्क में आ गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया. 

एएसपी ने क्या बताया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने बताया कि, डीजे वाहन में करंट फैलने से  7 लोगों को भी नुकसान पहुंचा है जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घायलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पाल, राहुल पाल, अभिषेक गुप्ता, जगदीश चंद्रवंशी और अनु शिवहरे शामिल हैं. जगदीश चंद्रवंशी और एक अन्य घायल को नागपुर रेफर कर दिया गया है.

MPPEB Jobs 2022: मध्य प्रदेश में ग्रुप 3 की बंपर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होंगी नई तारीखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget