एक्सप्लोरर

MP News: कूनो नेशनल पार्क में चीतों को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं, जानें- किसने कही ये बात?

Kuno National Park: मध्‍य प्रदेश के मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान ने कूनो नेशनल पार्क से चीतों को दूसरे स्थान पर तत्काल शिफ्ट करने के लिए वन विभाग के अपर मुख्य सचिव को नोटशीट लिखी है.

Cheetah Project News: मध्य प्रदेश के मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान की एक नोटशीट ने चीता प्रोजेक्ट को लेकर टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक चौहान ने नोटशीट में लिखा कि कूनो नेशनल पार्क से सात चीतों को अन्य जगह शिफ्ट किया जाए. कूनो नेशनल पार्क में पर्याप्त जगह नहीं है. इधर इस नोटशीट के बाद आज मंथन के लिए चीता टास्क फोर्स की बैठक बुलाई गई है.

बता दें मध्य प्रदेश के मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान ने चीतों को अन्य जगह शिफ्ट करने के लिए वन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएस कंसोटिया को नोटशीट लिखी है. उन्होंने लिखा कि कूनो नेशनल पार्क में 21 चीतों को रखने की क्षमता है. वर्तमान में 17 चीते हैं, जबकि चार शावक है, लेकिन कुछ महीनों बाद ही यहां चीतों की संख्या क्षमता से अधिक हो जाएगी. ऐसे में चीतों की देखभाल करना काफी मुश्किल भरा हो जाएगा और कोई महामारी फैल गई तो चीता प्रजाति पर संकट आ सकता है. इससे पहले भी चौहान पांच अप्रैल को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को भी पत्र लिख चुके हैं.

सीएम को जानकारी देना जरूरी
मध्यप्रदेश के मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान ने अपनी नोटशीट में यह भी लिखा है कि कूनो नेशनल पार्क की वर्तमान परिस्थितियों से मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान, वन मंत्री विजय शाह और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को भी अवगत कराना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द कोई निर्णय लिया जा सके.

मुकुंदरा नेशनल पार्क एकमात्र स्थान
इधर चीता प्रोजेक्ट से जुड़े वन अफसरों का मानना है कि भारत में चीतों के लिए राजस्थान का मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क ही एक मात्र स्थान हैं, जहां चीतों को तत्काल शिफ्ट किया जा सकता है. वन अफसरों के मुताबिक मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क की जलवायु चीतों के अनुकूल है और यह चैनलिंग जाली से घिरा क्षेत्र भी है.

ये भी पढ़ें: MP Election: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में इन नारों ने लगाया सियासी तड़का, बीजेपी और कांग्रेस के हमले तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget