एक्सप्लोरर

कूनो में मिले चीता के 2 शावकों के चोटिल शव, जांच के लिए जुटी वन विभाग की टीम 

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में बाड़े के अंदर हर जगह निरीक्षण किया गया जिसमें किसी और चीता शावक की मौजूदगी नहीं मिली. अभी तक यह बात क्लियर नहीं है कि निर्वा ने कितने शावकों को जन्म दिया.

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क में बुधवार (27 नवंबर) को अफ्रीकी मादा चीता निर्वा के दो शावकों के शव पाए गए हैं. दोनों शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं. वन विभाग को यह सूचना मिली थी कि चीता निर्वा अपने मांद से कहीं दूर है. जब उसके बारे में पता लगाने के लिए टीम मौके पर पहुंची तो अंदर दो शावकों के शव बरामद हुए. 

सिंह परियोजना संचालक शिवपुरी की ओर से प्रेस नोट जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है. नोट में लिखा है, "27 नवंबर सुबह लगभग 11.00 बजे, रेडियो टेलीमेट्री जानकारी के आधार पर मालूम हुआ कि चीता निर्वा अपने डेन साइट से दूर है. इसके बाद वन्यप्राणी चिकित्सकों के नेत्रत्व में मॉनिटरिंग दल द्वारा डेन साइट का निरीक्षण किया गया. डेन साइट पर दो नवजात चीता शावकों के शरीर क्षत विक्षत रूप में मिले. बोमा के अंदर सभी संभावित स्थलों के निरीक्षण के बाद किसी भी अन्य चीता शावक के प्रमाण नहीं मिले."

चीता निर्वा स्वस्थ है
वन विभाग की टीम ने बताया कि मादा चीता निर्वा स्वस्थ है. चीता शावकों के शरीर से सैंपल लेकर आगे की टेस्टिंग के लिए उन्हें भेज दिया गया है. मौत का कारण शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा. बाकी सभी वयस्क चीते और 12 शावक स्वस्थ हैं.

चीता निर्वा के शावकों के लिए सीएम मोहन यादव ने जताई थी खुशी
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि मादा चीता निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया है. हालांकि बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था और यह कहा था कि वन विभाग जल्द ही नवजात शिशुओं की सही संख्या की पुष्टि करेगा.

यह भी पढ़ें: शिवपुरी में युवक की हत्या से गर्मायी सियासत, उमंग सिंघार के आरोप पर क्या बोली BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget