एक्सप्लोरर

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से Rape, लेफ्टिनेंट कर्नल पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू

MP Rape Case: भोपाल में एक सैन्य अधिकारी पर शादी का झांसा देकर महिला पुलिस कांस्टेबल से रेप के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Rape Case Against Colonel: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी का झांसा देकर महिला पुलिस कांस्टेबल से कथित रेप के 2012 के मामले में एक सैन्य अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के हल्द्वानी में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह (48) के खिलाफ 42 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (धोखे से या शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया.

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा. भोपाल पुलिस की महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त निधि सक्सेना ने संपर्क करने पर कहा कि आरोपी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है और ‘‘हमने उसकी यूनिट को (मामले के बारे में) सूचित कर दिया है.’’

सक्सेना ने कहा, ‘‘यदि वह पूछताछ के लिए आते हैं तो ठीक है, अन्यथा गिरफ्तारी की प्रक्रिया अपनानी होगी.’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और फिर अपने वादे से मुकर जाने का उसका कथित कृत्य बलात्कार की श्रेणी में आता है.

भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल पद पर तैनात शिकायकर्ता के मुताबिक, उसकी पहली मुलाकात सिंह से 2012 में हुई थी और तब उसने दावा किया था कि वह कुंवारा है और सेना की कैंटीन में तैनात है.

महिला ने दावा किया कि सैन्य अधिकारी ने 25 दिसंबर 2012 को उसे भोपाल स्थित अपने घर बुलाया और शादी का वादा कर उसके साथ ‘‘सहमति से शारीरिक संबंध’’ बनाए.

पीड़िता ने बताया कि 2013 में उसे पता चला कि उक्त सैन्य अधिकारी पहले से ही शादीशुदा है. जब उसने सिंह से उसकी वैवाहिक स्थिति के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देने वाला है.

प्राथमिकी के मुताबिक, इसके बाद उसने किसी न किसी बहाने से पीड़िता के साथ शादी टालनी शुरू कर दी और अपने माता-पिता के बीमार होने जैसी कहानियां गढ़ने लगा. शिकायतकर्ता की तहरीर के मुताबिक, 24 फरवरी, 2025 को उसे पता चला कि सिंह अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध में है और उनसे भी उसने शादी का वादा किया था.

प्राथमिकी के मुताबिक, जब महिला पुलिस कांस्टेबल ने वर्तमान में आर्मी सर्विस कोर (मैकेनाइज्ड ट्रांसपोर्ट) बटालियन में तैनात सिंह से संपर्क किया और उसके संबंधों के बारे में पूछा, तो उसने बहस करना शुरू कर दिया और कहा कि वह अभी उससे शादी नहीं करेगा. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘वरुण ने मुझसे कहा कि अगर मैंने शिकायत दर्ज कराई तो वह मुझे मार करके टांग देगा.’’

ये भी पढ़ें- 'ओसियां के किसानों का शोषण बंद करो', बकाये वसूली अभियान पर क्या बोलीं दिव्या मदेरणा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget