एक्सप्लोरर

'ओसियां के किसानों का शोषण बंद करो', बकाये वसूली अभियान पर क्या बोलीं दिव्या मदेरणा?

Rajasthan Politics: राजस्थान में किसानों के बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर हटाने की कार्रवाई को लेकर पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने आलोचना की है और कहा है कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है.

Divya Maderna: राजस्थान की भजनलाल सरकार लगातार हर वर्ग को सौगातें दे रही है. इसी के साथ ही बकाया वसूली को लेकर भी सख्त नजर आ रही है. अब किसानों के बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विद्युत विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बकायेदार किसानों के बिल भुगतान नहीं करने पर किसानों के बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है. इस पर ओसियां पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने राजस्थान सरकार पर जमकर हमला बोला दिया है. दिव्या मदेरणा ने वीडियो ट्वीट किया है.

ओसिया से पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा कि पूर्व में जब हमारी कांग्रेस की सरकार थी. एक दिन भी हमारे क्षेत्र में विजिलेंस की कार्रवाई नहीं हुई. तब एक भी बीजेपी कांग्रेस या अन्य दल की विचारधारा के किसान का कनेक्शन काटा गया.

पूर्व विधायक ने कहा कि विद्युत विभाग ने बिजली के बिलों के बकाये की वसूली के लिए हमारी सरकार के सामने भी कहा था. लेकिन हमने कहा था कि आप किसानों से ही वसूली क्यों करना चाहते हैं. जोधपुर शहर में कई इंडस्ट्रीज बैठे हैं. जिनके लाखों रुपए का बकाया है. उनसे वसूली कर लीजिए. उसके बाद भी आपकी पूर्ति नहीं होती है. तो आप ऐसे किसानों की लिस्ट बनाएं और उनसे संवाद कीजिए और किसान जैसा चाहते है.

बकाया किस्तों में देना तो उनकी किस्तों में आप वसूली कीजिए. उन्होंने कहा कि इस तरह से तानाशाही और दादागिरी पहली बार देखने को मिली है. जब एक लड़की अपने घर में अकेली थी. एक दिन बाद ही ट्रांसफर हटा लेते. घर पर कोई होता जब आ जाते. ऐसा क्या था कि अकेली लड़की को इस तरह से परेशान किया गया. विद्युत विभाग के कर्मचारी बोलोरो लेकर खड़ी फसल में चला रहे हैं. ऐसा तो कोई भी अपने दुश्मन के यहां पर नहीं करता है.

उन्होंने ट्वीट किया,  ''ओसियां के किसानों का शोषण बंद करो!

भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है. किसानों के खेतों से जबरन ट्रांसफॉर्मर उतारे जा रहे हैं. प्रशासन की संवेदनहीनता देखिए—एक अकेली लड़की के सामने 10 अधिकारी! क्या अधिकारियों में इतनी भी संवेदनशीलता नहीं थी कि वे अगले दिन आते, जब घर के अन्य सदस्य मौजूद होते?

इतना ही नहीं, उस लड़की पर सरकारी काम में बाधा डालने की FIR दर्ज कर दी गई और प्रशासनिक अधिकारियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की तक की. यह सरासर अन्याय है!

किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ही संकट में है. कभी ओलावृष्टि, कभी सूखा, कभी फसल के सही दाम नहीं मिलते और ऊपर से महंगाई आसमान छू रही है. अब बिजली छीनकर सरकार उन्हें पूरी तरह बर्बाद करने पर तुली है.

किसान जो दिन-रात मेहनत कर धरती से सोना उगाते हैं, उनके आजीविका के साधन ऐसे जबरन छीन लेना कौन सा न्याय है?
क्या सरकार ने सोचा है कि ये किसान अब खेती कैसे करेंगे? उनके घर कैसे चलेंगे? बच्चों की पढ़ाई की फीस कैसे भरी जाएगी?

पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली बिल बकाया होने के बावजूद किसानों के साथ ऐसी नाइंसाफी कभी नहीं हुई. लेकिन आज भाजपा सरकार में किसानों को उनके हक से वंचित कर जबरन बिजली छीनने का काम किया जा रहा है. मैंने उस लड़की से फ़ोन पर बात की और इस मामले में उसे उचित न्याय मिले, इसके लिए हर संभव सहायता करूंगी. किसानों पर हो रहे इस अन्याय के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे.''

बता दें कि ओसियां विधानसभा क्षेत्र से बिजली ट्रांसफर हटाने पहुंचे विद्युत विभाग की कर्मचारियों के दो वीडियो सामने आए हैं. 

इसे भी पढ़ें: MP: बेरोजगार नहीं 'आकांक्षी युवा' के रूप में रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, क्या है मोहन यादव सरकार वादा?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Embed widget