एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: सिंगरौली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराई करोड़ों की सरकारी जमीन

Madhya Pradesh: कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन की कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है. नोटिस के बाद भी जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था.

Bulldozer run on encroachment in Singrauli: सिंगरौली जिले में इन दिनों सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. शनिवार को एक बार फिर माड़ा उपखंड के करसुआ राजा गांव के बाजार में अतिक्रमण कर बनाई गई बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया गया. राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 करोड़ कीमत की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई. जमीन पर दर्जन भर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था.

नोटिस के बाद भी खाली नहीं की गई जमीन

चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा के मुताबिक करसुआ राजा गांव बाजार में शासन की एक एकड़ जमीन पर एक दर्जन लोगों का अतिक्रमण था. पूर्व में उन्हें जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन  इसके बाद भी उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया. नोटिस में दी गई चेतावनी के अनुरुप शनिवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया. 

जमीन पर चल रहा था नया निर्माण कार्य

उन्होंने कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर अभी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा के मुताबिक अतिक्रमण कर सरकारी जमीन पर एक दर्जन से ज्यादा दुकानों वाली दो मंजिला इमारत को ध्वस्त किया गया है. साथ ही दो आवासीय मकानों को भी जमीदोज किया गया. एसडीएम ने पूर्व में सभी निर्माण को अवैध घोषित कर दिया था. इसके बावजूद वहां वर्तमान में भी अतिक्रमण कर दुकान के लिए भवन तैयार किया जा रहा था.

मौके पर तैनात रहा भारी पुलिस बल
अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान ग्रामीणों की ओर से विरोध नहीं किया जाए। इसलिए एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। साथ ही तहसीलदार सुमित गुप्ता, एसडीओपी राजीव पाठक, माड़ा टीआइ नागेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्र सहित अन्य अधिकारी पूरे समय तक मौके पर मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

Indore Fire: सात लोगों की मौत का जिम्मेदार है ये सनकी आशिक! एकतरफा प्यार में गाड़ी में लगाई थी आग

MP Politics: 'क्या सिंधिया कांग्रेस के लिए एक चुनौती हैं?' दिग्विजय सिंह ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget