एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले हुई बैतूल के प्रत्याशी की मौत, अब मायावती की पार्टी ने उनके बेटे को बनाया उम्मीदवार

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में बसपा ने बैतूल से अपने नए प्रत्याशी का एलान किया है. बसपा ने साथ ही इंदौर से भी उम्मीदवार की घोषणा दी है और संजय सोलंकी पर भरोसा जताया है.

MP News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मध्य प्रदेश के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है जिसमें दो इंदौर और बैतूल से प्रत्याशी उतारे गए हैं. बैतूल से बसपा ने अर्जुन भलावी (Arjun Bhalavi) को प्रत्याशी बनाया है. जबकि इंदौर से संजय सोलंकी (Sanjay Solanki) को टिकट दिया गया है. 

अर्जुन भलावी, अशोक भलावी के बेटे हैं. अशोक भलावी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था. बसपा ने अशोक भलावी को बैतूल से टिकट दिया था लेकिन उनके निधन के बाद अब बेटे को प्रत्याशी बनाया है. अशोक भलावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. उनके अंतिम संस्कार पर बीजेपी और कांग्रेस के भी प्रत्याशी पहुंचे थे. बीजेपी के दुर्गादास उइके और कांग्रेस रामू टेकाम ने अशोक भलावी को कंधा भी दिया था.

बैतूल सीट पर सात मई को चुनाव
बैतूल सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव होना था लेकिन अशोक भलावी के निधन से जुड़ी रिपोर्ट कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग को भेजी थी जिसके बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया. अब यहां सात मई को वोटिंग कराई जाएगी. 

इंदौर और बैतूल दोनों ही बीजेपी का गढ़
उधर, इंदौर लोकसभा सीट पर 1989 से बीजेपी का दबदबा रहा है. 1989 से 2014 तक के चुनाव सुमित्रा महाजन जीतती आ रही थीं. जबकि 2019 में बीजेपी ने शंकर लालवानी को टिकट दिया. उन्होंने कांग्रेस के पंकज सांघवी को हराया था. बसपा यहां तीसरे स्थान पर रही थी. पार्टी प्रत्याशी दीपचंद अहीरवाल को 8,666 वोट मिले थे. इस बार बीजेपी ने इंदौर से अब तक प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है जबकि कांग्रेस ने अक्षय कांति को टिकट दिया है. 

वहीं, बैतूल सीट पर 1996 से लेकर अब तक बीजेपी के ही प्रत्याशी जीतते आए हैं. बीजेपी ने 2019 में भी दुर्गा दास उइके को टिकट दिया है. उनका टिकट बीजेपी ने फिर दोहराया है. उन्होंने 2019 में कांग्रेस के रामू टेकाम को हराया था. जबकि बसपा ने अशोक भलावी को टिकट दिया  था. बसपा यहां भी तीसरे स्थान पर रही थी. अशोक भलावी को 23,573 वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें- MP News: आरिफ मसूद के बाद इन 3 विधायकों की भी बढ़ी मुश्किलें, एमपी हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget