एक्सप्लोरर

MP News: आरिफ मसूद के बाद इन 3 विधायकों की भी बढ़ी मुश्किलें, एमपी हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

MP High Court on MLAs: शाजापुर से बीजेपी विधायक अरुण भीमावत को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अरुण भीमावत पर बीते चुनाव में अनियमितता बरतने का आरोप है.

MP News Today: राजधानी भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के बाद अब तीन अन्य विधायकों की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने नोटिस जारी कर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित तीन विधायकों से पूछा है, क्यों ना आपका चुनाव शून्य कर दिया जाएं?

हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार सहित तीन विधायकों के खिलाफ दायर चुनाव याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया हैं. कोर्ट ने सभी विधायकों को चार सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए हैं.

एक कांग्रेस तो दो बीजेपी विधायक शामिल
कोर्ट द्वारा जारी किए गए नोटिस में एक कांग्रेस विधायक हैं, जबकि दो बीजेपी विधायक है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मामले में याचिकाकर्ता बीजेपी के सरदारसिंह मेढ़ा हैं.

याचिकाकर्ता के एडवोकेट निमेश पाठक के अनुसार, नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सिंघार ने मेढ़ा को 22 हजार 119 मतों से पराजित किया था. चुनाव जीतने के लिए सिंघार ने अनुचित संसाधनों का इस्तेमाल किया. जिस पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया.

विधायक ने नहीं दी वकील की फीस
धार बीजेपी विधायक नीना वर्मा के खिलाफ भी याचिका दायर की गई है. यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता सुरेशचंद्र भंडारी ने दायर की है. याचिका में कहा गया है कि साल 2023 में हुए निर्वाचन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में प्रस्तुत याचिका को स्वीकारते हुए उनका निर्वाचन निरस्त कर दिया था.

जिसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने वर्मा को आदेश दिया था कि वे याचिकाकर्ता को 10 हजार रुपये और वकील फीस का भुगतान करें.  तो आज नहीं किया गया.

अरुण भीमावत को भी मिला कोर्ट का नोटिस
इधर कोर्ट ने शाजापुर से बीजेपी विधायक अरुण भीमावत को भी नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भीमावत महज 28 मतों से चुनाव जीते थे. याचिका में कहा कि मतगणना में 161 मत निरस्त करने में अनियमितता की गई है.

ये भी पढ़ें: 'मेरा तो बैकग्राउंड ही...', BJP ज्वाइन करने की अटकलों पर क्या बोले कमलनाथ के नए विश्वासपात्र दीपक जोशी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget