एक्सप्लोरर

MP Elections: एमपी बीजेपी के मीडिया विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, लोकेंद्र पराशर की छुट्टी कर पार्टी ने दिया संकेत

MP Assembly Elections 2023: भितरवार सीट से दो बार अटल बिहारी वाजपेई के भतीजे अनूप मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी की तरफ से इस सीट पर लोकेंद्र पाराशर नया चेहरा हो सकते हैं.

MP BJP News: मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया विभाग में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है. यही वजह है कि सबसे पहले प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर की छुट्टी की गई. लोकेंद्र पराशर के बारे में कहा जा रहा है कि वे विधायक बनने की चाह रखते हैं, इसलिए पार्टी में उन्हें मीडिया प्रभारी के दायित्व से मुक्त करके प्रदेश मंत्री बना दिया गया है. अब चर्चा है कि जल्द ही प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट के साथ संभाग और जिला स्तर पर भी मीडिया विभाग में फेरबदल हो सकता है. पार्टी को चुनावी साल में चुस्त और दुरुस्त मीडिया टीम की दरकार है.

राजनीतिक जानकार कहते हैं कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की ओर से विधानसभा टिकट चाहने वाले दावेदारों की संख्या बहुत ज्यादा है. पार्टी का मीडिया विभाग भी इससे अछूता नहीं है. उससे जुड़े बहुत से नेता विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं. इसमें सबसे ऊपर प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर का नाम था, जिन्हें हाल ही में इस पद से मुक्त कर दिया गया. लोकेंद्र पाराशर ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र की भितरवार सीट से पार्टी का टिकट मांग रहे हैं. इस इलाके में उन्होंने काफी सक्रियता भी दिखाई है. 

लोकेंद्र पाराशर को मिल सकती हैं कई जिम्मेदारियां
ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली कहते हैं कि भितरवार सीट बीजेपी के लिए काफी कठिन है. यहां से दो बार अटल बिहारी वाजपेई के भतीजे अनूप मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी की तरफ से इस सीट पर लोकेंद्र पाराशर नया चेहरा हो सकते हैं, लेकिन एक सवाल तब भी खड़ा होता है अगर उन्हें चुनाव लड़ाना है तो फिर प्रदेश मंत्री का दायित्व क्यों दिया गया? क्योंकि प्रदेश मंत्री होने के नाते भी लोकेंद्र पाराशर को चुनाव के समय कई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं.

वहीं, भोपाल में मीडिया से जुड़े लोगों का कहना है कि लोकेंद्र पाराशर को उनकी मूल जिम्मेदारी वाले पद यानी प्रदेश मीडिया प्रभारी के दायित्व से निष्क्रियता के कारण हटाया गया है. उनकी जगह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से नजदीकी रखने वाले आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है.

मीडिया विभाग को दुरुस्त रखना चाहती है बीजेपी
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनावी साल में बीजेपी अपने मीडिया विभाग को चुस्त दुरुस्त करना चाहती है. कहा जा रहा है कि लोकेंद्र पाराशर की छुट्टी के बाद बीजेपी में प्रवक्ताओं को बदलने की तैयारी भी कर ली गई है. बीजेपी में प्रदेश मीडिया प्रभारी बदलने के बाद जल्द ही ऐसे सह मीडिया प्रभारी प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट में भी फेरबदल की तैयारी है, जो अपनी निजी व्यस्तताओं या एक से अधिक जिम्मेदारियों के कारण प्रदेश स्तर पर पार्टी को वक्त नहीं दे पा रहे हैं. इनमें ज्यादातर ऐसे नेता हैं, जो चुनाव लड़ना चाहते हैं और अपने इलाके में सर्वाधिक समय दे रहे हैं या नई जिम्मेदारी के कारण प्रवक्ता के रूप में फिट नहीं बैठ पा रहे हैं.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से संगठन को शिकायत मिल रही थी कि कई प्रवक्ता पार्टी मुख्यालय आगे ही नहीं हैं. इसलिए जल्द ही बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें सभी से पूछा जाएगा कि वे आगामी चुनावों को देखते हुए प्रदेश मुख्यालय और मीडिया को फुलटाइम वक्त दे सकते हैं या नहीं. पार्टी विधानसभा चनावों को देखते हुए एक गाइडलाइन भी बनाने जा रही है, जिसमें रोटेशन के आधार पर मीडिया सहप्रभारी और प्रवक्ताओं को कार्यालय में बैठने के दिन और वक्त तय किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP Elections: ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक बढ़ाएंगे BJP की मुसीबत? चुनाव से पहले बगावत के मूड में आए ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget