एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: उमा भारती का बड़ा बयान, 'अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ती हूं तो...'

MP Lok Sabha Elections 2024: पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं. उमा भारती ने चुनाव न लड़ने के अपने फैसले को लेकर मीडिया से बातचीत की.

Uma Bharti News: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने कहा कि वह गंगा से जुड़े काम पर ध्यान देना चाहती हैं इसलिए उन्होंने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है और अपने इस फैसले से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendara Modi) को अवगत करा दिया था. उमा भारती ने कहा कि वह चाहती हैं बीजेपी अपने दम पर 400 का आंकड़ा पार करे.

उमा भारती ने कहा, ''अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ती हूं तो संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी और गंगा नदी का काम साथ नहीं हो सकता. मुझे गंगा नदी से जुड़े काम के लिए दो साल की आजादी चाहिए. पूरा प्लान तैयार है, सारी अनुमति ले ली गई है, केवल स्पीड कम हुई है.''

भोपाल में मीडिया से बातचीत में उमा भारती ने  कहा, '' अगर मैं चुनाव लड़ी तो संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी का निर्वहन और उसके साथ गंगा का कार्य़ का मेल नहीं हो पाएगा. तो मुझे दो साल के लिए पूरी स्वतंत्रता चाहिए, मैं गंगा के कार्य के लिए स्वयं को पूरी तरह से झोंक दूंगी. गंगा में कोई विवाद नहीं है न जाति का, संप्रदाय का और न राजनीतिक पार्टी का, पूरा विश्व इसको लेकर एक है. पूरा प्लान तैयार है, मंजूरी मिल चुकी है. केवल गति कम हुई है. उसके कई कारण हैं. पीएम मोदी की गंगा में बहुत आस्था है. पीएम मोदी ने मुझसे कहा कि तुम यह बात बीएल संतोष जी से कह देना.''

गंगा के काम से ज्याद कुछ मायने नहीं रखता- उमा भारती
पूर्व सीएम उमा भारती ने आगे कहा, '' 22 जनवरी की बात के बाद दो माला लेकर उन्नाव आई और गंगा जी में अर्पित किया. और कहा कि आपका काम दो वर्षों में संपन्न करूंगी क्योंकि आपका काम तो संपन्नता की ओर ही था. 24 फरवरी को संगठन के मंत्री को मिली. उनका नाम नहीं ले सकती क्योंकि वह बीजेपी के नहीं है लेकिन हम सबके लिए महत्वपूर्ण हैं. मैंने संतोष जी से कहा कि आपको जरूरत पड़ेगी तो चुनाव प्रचार करूंगी. मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें लाए. यह मेरा भाव है. मैं चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी थी लेकिन गंगा के काम के लिए मेरे लिए और कुछ महत्व नहीं रखता.''

ये भी पढ़ें- MP: जबलपुर में कलेक्टर के आदेश पर सील हुई पटाखा दुकानों को SDM और तहसीलदार ने खुलवाया, दोनों सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget