एक्सप्लोरर

MP BJP News: महू विधानसभा के 7 पदाधिकारियों के खिलाफ बीजेपी का नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

MP Election 2023 News: महू विधानसभा से BJP प्रत्याशी रहीं उषा ठाकुर को चुनाव से पहले काफी विरोध का सामना करना पड़ा. इस विरोध के बावजूद पार्टी आलाकमान के भरोसे पर खरा उतरते हुए जीत दर्ज की है.

MP BJP Issued Notice: इंदौर में भारतीय जनता पार्टी ने महू विधानसभा के 7 कार्यकर्ताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया है. इन कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि वह पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल हैं. जिन नेताओं को नोटिस जारी किया गया है वह पार्टी में कई अहम पदों पर हैं या रहे हैं. नोटिस जारी करते हुए बीजेपी ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने सभी से तीन दिनों में जवाब मांगा है. नोटिस में कहा गया है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

इंदौर जिले की महू विधानसभा क्षेत्र के 7 भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी उषा ठाकुर के खिलाफ जाकर प्रचार किया था. नोटिस में लिखा गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 में महू विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उषा ठाकुर के खिलाफ निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. जिसमें कार्यकर्ताओं की संलिप्तता पाई गई है. भारतीय जनता पार्टी ने नोटिस जारी कर पदाधिकारी से पूछा है कि इस कृत्य की शिकायतें जिला नेतृत्व को प्राप्त हुई थी. उनके इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है. नोटिस में कहा गया है कि पदाधिकारी का यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है.


MP BJP News: महू विधानसभा के 7 पदाधिकारियों के खिलाफ बीजेपी का नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप 

नोटिस में क्या कहा गया?
इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया ने शुक्रवार (8 दिसंबर) को यह नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में सभी 7 पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. स्पष्टीकरण ना मिलने की दशा में इन सभी के खिलाफ पार्टी अनुशासनहीनता के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. महू विधानसभा से कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर फिलहाल विधायक हैं और उनके खिलाफ महू में इन पदाधिकारी द्वारा जमकर लामबंदी की गई थी. उषा ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के विपरीत तीन कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ वोट डालने की बात कही थी. इस तरह के आरोप चुनाव के दौरान इन सभी पदाधिकारी पर लगातार लगते रहे.

इन्हें दिया गया नोटिस 
जिन्हें नोटिस जारी किया गया उनमें पूर्व नगर परिषद मानपुर के अध्यक्ष रवि यादव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पवन यादव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नालाल निनामा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष पाटीदार, पार्टी के खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवेंद्र बिट्टू ठाकुर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकरण भाभर के नाम शामिल हैं.

विरोध के बावजूद उषा ठाकुर जीतीं
महू विधानसभा की बात करें तो यहां से कांग्रेस के पूर्व नेता अंतर सिंह दरबार टिकट के प्रबल दावेदार थे. हालांकि कांग्रेस ने उनकी जगह पर रामकिशोर शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है. टिकट नहीं मिलने से नाराज अंतर सिंह दरबार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनावी रण में उतरे और दूसरे स्थान पर रहे हैं. उन्हें बीजेपी प्रत्याशी उषा ठाकुर ने 34392 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी प्रत्याशी उषा ठाकुर के खिलाफ लंबे समय विरोध देखने को मिल रहा था. यहां की अवाम स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे थे. हालांकि इन सबको दरकिनार करते हुए बीजेपी ने उषा ठाकुर को पार्टी प्रत्याशी बनाया. उषा ठाकुर ने अन्य उम्मीदवारों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रही.

ये भी पढ़ें: 

BJP CM Name: मध्य प्रदेश में CM चेहरे को लेकर बड़ी खबर, इस दिन होगा नाम का एलान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget