एक्सप्लोरर

MP Bypoll 2024: बीजेपी प्रत्याशी ने एक-दो नहीं, विजयपुर से चार नामांकन किए दाखिल, जानें वजह 

MP By Election 2024: बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना कहना है कि उम्मीदवार का अधिकार है कि वह चार नामांकन भर सकता है. बीजेपी प्रत्याशी ने अपने अधिकारों का उपयोग किया है.

MP Vijaypur By Election 2024: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार चरम पर है. इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया. रावत ने एक दो नहीं बल्कि चार नामांकन पर चुनाव अधिकारी के कार्यालय में दाखिल किए हैं. 

एमपी के विजयपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने केवल एक ही नामांकन दाखिल किया है. 24 अक्टूबर तक विजयपुर सीट पर कुल 10 नामांकन दाखिल हुए हैं. 

दरअसल, मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. इनमें बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट शामिल हैं. मध्य प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की नजर विजयपुर सीट पर है. विजयपुर विधानसभा सीट के लिए 24 अक्टूबर तक 10 नामांकन दाखिल हो चुके हैं. इनमें चार नामांकन तो बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने दाखिल किए हैं. बता दें कि कोई भी प्रत्याशी अधिकतम चार नामांकन दाखिल कर सकता है. 

इसके उलट कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने केवल एक ही नामांकन दाखिल किया है. विजयपुर विधानसभा सीट के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से बैजनाथ कुशवाहा ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है. जबकि छोटेलाल सिमरिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है. इस सीट पर रमेश सोलंकी भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म भर चुके हैं. रमेश आदिवासी और अशोक आदिवासी का फॉर्म भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सामने आया है. 

क्या कहते हैं कांग्रेस और बीजेपी के नेता?

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत चुनाव के पहले से ही डरे हुए हैं. वे कितने भी नामांकन भर दें. विजयपुर सीट पर उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा. दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना कहना है कि उम्मीदवार का अधिकार है कि वह चार नामांकन भर सकता है. बीजेपी प्रत्याशी ने अपने अधिकारों का उपयोग किया है. कांग्रेस दोनों ही उपचुनाव हारेगी.

तो ये है वजह 

लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को दो झटके लगे थे. कांग्रेस समर्थित अधिकृत उम्मीदवार मीरा यादव का खजुराहो लोकसभा सीट से नामांकन रद्द हो गया था. वहीं, बीजेपी को इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन मिल गया था. इन दो घटनाओं के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने नामांकन दाखिल करने की रणनीति में बदलाव किया है. विजयपुर सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने भले ही एक नामांकन दाखिल किया. मगर बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत ने चार नामांकन पत्र दाखिल किए हैंं. ताकि किसी प्रकार की कोई त्रुटि न रह जाए.  

शिवराज चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह ने कहा- 'कांग्रेस विधायक आया तो गांव में...', दिग्विजय सिंह ने पढ़ाया पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget