एक्सप्लोरर

IT Raid: इंदौर में रीयल स्टेट ग्रुप के खिलाफ IT की कार्रवाई, अलग-अलग शहरों में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापा

Indore Income Tax Raid: इंदौर में नामी गिरामी रियल एस्टेट समूह पर आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बादलचंद मेहता (बीसीएम ग्रुप) के 40 से ज्यादा ठिकानों पर टीम जांच के लिए पहुंची है.

IT Raid in MP: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रियल एस्टेट समूह पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम के छापे से हड़कंप मच गया. बादलचंद मेहता (बीसीएम ग्रुप) के 40 से ज्यादा ठिकानों पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने धावा बोला. इंदौर समेत आसपास के शहरों में भी समूह से जुड़े भागीदारों और रेशो डील करने वाले भी आयकर की जांच के घेरे में हैं. भागीदारों को मिलाकर कुल 45 ठिकानों पर जांच के लिए आयकर विभाग की टीम पहुंची है. अलग-अलग शहरों में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है. 

रियल एस्टेट समूह पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की कार्रवाई

बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले आयकर विभाग के अधिकारी खरीददार बनकर पहुंचे थे. कागज पर कम दाम की बिक्री दिखाकर टैक्स चोरी का संदेह था. पुष्टि होने के बाद ही आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है. बीसीएम समूह में डायरेक्टर राजेश मेहता, अरुण मेहता, नवीन मेहता, रोहित मेहता और ऋषभ मेहता शामिल हैं. आयकर विभाग की टीम सर्वे की कार्रवाई भी कर रही है. बादलचंद मेहता ग्रुप शहर के सबसे बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में शुमार होता है.

बीसीएम ग्रुप कोकिलाबेन अस्पताल के कारण चर्चा में आया था

आपको बता दें कि बीसीएम ग्रुप का नाम हाल ही में रिलायंस समूह से जुड़ने के कारण सुर्खियों में आया था. कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital) के साथ बीसीएम ग्रुप का नाम जुड़ा. बताया जा रहा है कि कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भी बीसीएम ग्रुप की भागीदारी है. इंदौर में उसका उद्घाटन पिछले दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने किया था. 4 लाख वर्ग फुट में फैले कोकिलाबेन अस्पताल में 300 बेड की सुविधा है. रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी आयकर विभाग के लगातार निशाने पर हैं.  

Government Scheme: 5 लाख से ज्यादा लोगों को करोड़पति बनाएगी मप्र सरकार, एक झटके में 3 गुनी हो जाएगी रकम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget