एक्सप्लोरर

Bhopal News: भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में बाड़े से अचानक लापता हुआ बाघ, सुरक्षित बाहर निकाले गए पर्यटक

Bhopal: भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में अचानक एक बाघ लापता हो गया. सूचना मिलने पर पर्यटकों को वन विहार परिसर से सुरक्षित निकाल लिया गया. बाघ को पकड़कर वापस बाड़े में भेज दिया गया है. 

Van Vihar National Park: शहर के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में मंगलवार को एक बाघ के अपने बाड़े से लापता हो गया जिसके बाद पर्यटकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि शौर्य नामक छह साल का बाघ लगभग छह घंटे तक अपने बाड़े से बाहर रहा बाद में उसे बेहोश करके बचाया गया.

वन विहार के निदेशक ने दी ये जानकारी

वन विहार के निदेशक एच. सी. गुप्ता ने एक बयान में कहा कि बाघ के बाड़े से गायब होने की सूचना मिलने पर पर्यटकों को वन विहार परिसर से सुबह करीब दस बजे सुरक्षित निकाल लिया गया. बाघ को उद्यान से बाहर जाने से रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर दलों को तैनात किया गया. गुप्ता ने कहा कि वन विहार के दोनों प्रवेश द्वारों को बंद करने के बाद तलाशी अभियान शुरु किया गया और बाद में एक दल ने हिरण के बाड़े में एक पेड़ के नीचे बाघ को सोते हुए पाया.

Eat Right Challenge को पूरा कर इंदौर ने मारी बाजी, देशभर में हासिल किया पहला स्थान

बाघ को वापस बाड़े में भेजा

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ अतुल गुप्ता और एक दल ने बाघ को बेहोश किया और उसे वापस उसके बाड़े में भेज दिया. गुप्ता ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि बाघ अपने बाड़े से इसलिए बाहर निकल सका क्योंकि चौकीदार ने दरवाजा खुला छोड़ दिया होगा.

उन्होंने बताया कि शौर्य को हरदा जिले से पिछले साल 13 जनवरी को घायल अवस्था में बचाया गया था. इसके बाद वन विहार बचाव केंद्र में उसका इलाज करने के बाद मार्च माह में उसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया लेकिन पिछले साल जून में ही उसे फिर यहां लाया गया. अधिकारियों के मुताबिक बाघ करीब छह घंटे तक अपने बाड़े से बाहर रहा. वह कथित तौर पर सुबह करीब आठ बजे लापता हो गया था लेकिन सुबह दस बजे यह मामला सामने आया.

ये भी पढ़ें-

Madhya Pradesh के 150 से अधिक प्राइवेट कॉलेज पर गिर सकती है गाज, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget