एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh के 150 से अधिक प्राइवेट कॉलेज पर गिर सकती है गाज, जानें वजह

उच्च शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने को कहा था लेकिन कुछ कॉलेजों ने ध्यान नहीं दिया या लापरवाही बरती. मान्यता या सत्र निलंबित करने की कार्रवाई की जा सकती है.

मध्य प्रदेश में कॉलेजों में प्रथम वर्ष के एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है जिसका प्रथम चरण भी लगभग पूरा होने की स्थिति में पहुंच गया है. इसी के चलते उच्च शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh Higher education department) ने ई प्रवेश के पहले निजी कॉलेजों (Private Colleges) और शासकीय कॉलेजों को जानकारी अपडेट करने के लिए कहा था लेकिन प्रदेश के 156 निजी कॉलेज ऐसे हैं जिन्होंने इस बात को नजर अंदाज कर दिया. 

अनुशासनहीनता माना जा रहा
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चेतावनी देकर दो बार पोर्टल खोला गया लेकिन फिर भी कुछ निजी संचालकों ने अनदेखी करते हुए अपनी जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं की है, जिसके चलते उच्च शिक्षा विभाग के आला अधिकारी ऐसे घटनाक्रम को अनुशासनहीनता मान रहे हैं. संभव है कि लगभग 156 निजी कॉलेजों पर गाज गिर सकती है और उनपर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जा सकती है. 

MP Panchayat Chunav: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की बहू निर्विरोध चुनी गई सरपंच, पिछला चुनाव इतने वोटों से जीता था

उच्च शिक्षा आयुक्त ने इसपर क्या कहा
इस संबंध में जब एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने उच्च शिक्षा आयुक्त दीपक सिंह से चर्चा की उन्होंने बताया कि ई प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही उच्च शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने की सूचना सभी महाविद्यालयों को दी थी लेकिन कुछ महाविद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने ध्यान नहीं दिया या लापरवाही बरती है. इसलिए ऐसे महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रबंधकों को नोटिस दिया गया है और जांच की जा रही है. जो रिपोर्ट प्राप्त होगी उसके आधार पर ऐसे महाविद्यालयों की मान्यता या सत्र को निलंबित करने की कार्रवाई की जा सकती है. 

ओएसडी अकादमिक आयुक्त कार्यालय ने क्या कहा
इसी संबंध में ओएसडी अकादमिक आयुक्त कार्यालय डॉक्टर धीरेंद्र शुक्ला ने भी कहा है कि 156 कालेजों के मामले में ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर लापरवाही बरती गई है इसलिए इनपर अनुशासनहीनता की कार्रवाई अवश्य की जाएगी. उच्च शिक्षा विभाग ने प्रथम वर्ष की एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ करने के पहले ही प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को अपने समस्त आवश्यक जानकारियों को पोर्टल पर दर्ज कराने की सूचनाएं बार-बार जारी करने का आदेश पहले से ही दिया था लेकिन कई निजी संचालकों ने जानकारी छुपाने का प्रयास किया है.

MP News: राज्यपाल ने दिया आदेश, दया याचिकाओं का फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो निराकरण, किसी को एक दिन भी अतिरिक्त जेल में न रहना पड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget