एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: भोपाल में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, छात्रा घायल, DEO बोले- प्रिंसिपल दोषी

Bhopal School Accident: DEO के आदेश के बावजूद जर्जर क्लास में पढ़ाई चल रही थी. DEO ने कहा कि यह स्कूल प्रिंसिपल की सीधी लापरवाही है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

भोपाल के बरखेड़ा पठानी इलाके में स्थित शासकीय पीएम श्री स्कूल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब कक्षा के भीतर अचानक छत का प्लास्टर गिर पड़ा. हादसे में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके सिर पर गहरी चोट आई है और उसे चार टांके लगे हैं. गनीमत रही कि बाकी छात्राएं और शिक्षिका सुरक्षित रहीं.

CCTV में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कक्षा में छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं, तभी अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा. प्लास्टर सीधे क्लासरूम के आगे की बेंच के पास गिरा, जहां कुछ छात्राएं बैठी थीं. एक छात्रा इसकी चपेट में आ गई, जबकि अन्य छात्राएं और शिक्षिका घबराकर पीछे हट गईं.

DEO ने मानी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही

घटना के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एनके अहिरवार ने कहा कि पहले ही सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए थे कि जर्जर भवनों में कक्षाएं न चलाई जाएं. इसके बावजूद इस स्कूल में बच्चों की जान को खतरे में डालकर पढ़ाई कराई जा रही थी. DEO ने स्पष्ट किया कि यह स्कूल प्रिंसिपल की सीधी लापरवाही है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

बारिश में उजागर हो रही स्कूल भवनों की स्थिति

बारिश के मौसम ने सरकारी स्कूल भवनों की जर्जर हालत की पोल खोल दी है. कई जगहों पर पुराने भवनों की छतें टपक रही हैं या गिरने की स्थिति में हैं. बरखेड़ा पठानी का यह मामला भी उसी समस्या की बानगी है. समय रहते स्कूल भवन की मरम्मत की जाती या कक्षाएं किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट की जातीं, तो यह हादसा रोका जा सकता था.

माता-पिता में गुस्सा, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

हादसे के बाद घायल छात्रा के परिजन और अन्य अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रबंधन पर नाराज़गी जताई. उन्होंने सवाल उठाए कि बच्चों को ऐसे खतरनाक भवन में पढ़ने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है? इस घटना ने शिक्षा विभाग की तैयारियों और स्कूल भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget