एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव की दुबई-स्पेन की यात्रा रही सफल, निवेशकों ने दिलाया इन्वेस्ट का भरोसा

CM Mohan Yadav: पहले यूके-जर्मनी-जापान यात्रा और फिर दुबई-स्पेन यात्रा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वैश्विक उद्योगपतियों पर उनका सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई-स्पेन की यात्रा सफल रही. इस दौरान उनके भाषणों से विदेशी निवेश काफी प्रभावित हुए. साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में निवेश का भरोसा दिलाया है.

सीएम मोहन यादव के भाषणों से "मैंने ऐसा कभी नहीं देखा कि किसी नेता ने 30 मिनट की चर्चा के बाद एमओयू साइन कर लिया हो, मध्यप्रदेश आपको बुला रहा है, बेहिचक निवेश करें, हम भी आपको रिटर्न गिफ्ट देने में कोई कमी नहीं रखेंगे.., एमपी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, हर सेक्टर में निवेशकों का स्वागत है..., कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी.., जोत से जोत जले.., एमपी और बार्सिलोना जुड़वा भाई हैं.' ये चंद लाइनें सामने आई हैं.


CM मोहन यादव की दुबई-स्पेन की यात्रा रही सफल, निवेशकों ने दिलाया इन्वेस्ट का भरोसा

इन लाइनों से यह पता चलता है कि सीएम डॉ. मोहन यादव एक प्रभावी लीडर के रूप में उभर रहे हैं. पहले यूके-जर्मनी-जापान यात्रा और फिर दुबई-स्पेन यात्रा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वैश्विक उद्योगपतियों पर उनका सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. उनकी ताजा यात्रा को मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है. 

बता दें कि कि सीएम डॉ. यादव स्पेन पहुंचे तो उनका भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया. उन्होंने मैड्रिड और बार्सिलोना में यहां विश्व की अग्रणी कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों से वन-टू-वन मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सीएम डॉ. यादव का अंदाज उद्योगपतियों को बेहद पसंद आया. 

निवेशक मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों से संतुष्ट दिखाई दिए. स्पेन की नामी सेनेटरीवेयर कंपनी रॉका ग्रुप के कॉर्पोरेट संचालन निदेशक पाउ अबेलो ने सीएम डॉ. यादव को देवास स्थित कंपनी की इकाई ‘रॉका बाथरूम प्रॉडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ की जानकारी की. कंपनी ने देवास में 164.03 करोड़ का निवेश किया है, साथ ही 400 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दिया है. इस जानकारी के बीच कंपनी ने प्रदेश के मुखिया को यूनिट के विस्तार और आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी. 

'एमपी में फुटबॉल की प्रतिभाओं को खोजा जा सकता है' 
दूसरी ओर, सीएम डॉ. यादव ने स्पोर्ट्सफन टीवी एसएल के सह-संस्थापक सिद्धार्थ तिवारी के साथ भी बैठक की. इसमें तिवारी ने उन्हें सहयोग का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से मध्यप्रदेश में फुटबॉल की प्रतिभाओं को खोजा जा सकता है. 


CM मोहन यादव की दुबई-स्पेन की यात्रा रही सफल, निवेशकों ने दिलाया इन्वेस्ट का भरोसा

इसी तरह अमेक (Association Multisectorial de AMEC) के निदेशक एलेजांद्रो गैलेगो अल्काइडे ने सीएम डॉ. यादव से कहा कि उनकी कंपनी राज्य की वैश्विक ब्रांडिंग, मीडिया एनालिटिक्स, एआई आधारित संचार रणनीतियों औरै अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मध्यप्रदेश की पहचान को सशक्त करने की दिशा में सहयोग कर सकती है. 

इस यात्रा के दौरान सबसे खास रहा उनका लालीगा लीग का दौरा. हो सकता है कि आगामी लालीगा के मैचों में दुनियाभर के करोड़ों दर्शकों को मध्यप्रदेश के सांची और भीमबैठका जैसे टूरिज्म स्पॉट देखने को मिलें. अगर वाकई ऐसा होता है तो प्रदेश में टूरिज्म सेक्टर में न केवल टूरिस्टों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि भारी रोजगार भी मिलेगा. 

दुबई के निवेशक हुए इंप्रेस
स्पेन की ही तरह सीएम डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा भी सफल रही. वे यहां भी 13 से 15 जुलाई के बीच विभिन्न व्यापारिक बैठकों और निवेश संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए. उनकी यह यात्रा मध्यप्रदेश के विकास यात्रा की एक मजबूत नींव साबित होगी. 

भारतीय उद्यमियों के संग की बैठक
राज्य की मोहन सरकार ने इस विकास यात्रा को इस भावना के साथ डिजाइन किया था कि यह राज्य के आर्थिक विकास और वैश्विक साझेदारियों के लिए एक मजबूत आधार बने. दुबई में सीएम डॉ.यादव ने डीपी वर्ल्ड, जाएफजा (जेबेल अली फ्री ज़ोन), भारतीय उद्यमियों और निवेशकों के साथ कई रणनीतिक बैठकें की. एक बैठक में भारत मार्ट जैसे महत्वाकांक्षी वैश्विक व्यापार केंद्र को लेकर सहमति भी बनी. अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाहि ने भी मध्यप्रदेश में निवेश के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. 

10 पॉइंट्स में जानें दुबई यात्रा की सफलता

- इंदौर प्रवासी उद्यमियों ने सस्टेनेबल सिटी के लिए 1000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया.
- सीएम डॉ. मोहन यादव की अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाहि से मुलाकात.
- अरब संसद के अध्यक्ष यामाहि ने एमपी को निवेश के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.
- निवेशकों को यह यकीन हो गया कि राज्य में बेहिचक निवेश करना चाहिए. सरकार रिटर्न गिफ्ट देगी.
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लुलु समूह के निदेशक सलीम से वन-टू-वन चर्चा और सहयोग पर सहमति. 
- दुबई की टेक्सटाइटल सिटी में उद्योगपतियों को समझ आया कि श्रेष्ण कॉटन एमपी से मिल सकती है. 
- दुबई के टेक्सटाइल व्यवसायियों ने मध्यप्रदेश से जुड़ने में रूचि जताई.
- दुबई में सीएम डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेशकों और औद्योगिक समूहों से वन-टू-वन चर्चा की. 
- इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम में उद्योगपतियों को पता चला कि एमपी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. 
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की. 
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘भारत मार्ट’ को वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार बताया.

10 पॉइंट्स में जानें स्पेन यात्रा की सफलता

- सीएम डॉ. यादव ने मैड्रिड में लालीगा लीग मुख्यालय का दौरा किया. यहां स्पोर्ट्स एक्सीलेंस-युवा सशक्तिकरण पर सहमति बनी.
- मध्य प्रदेश में पीपीपी मोड पर फुटबॉल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेनिश कोचिंग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे.
- लालीगा मैचों के दौरान को-ब्रांडिंग से मध्यप्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और विरासत स्थलों का वैश्विक प्रचार पर अहम चर्चा. 
- स्पेन सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने निवेश और आपसी सहयोग पर गहन संवाद किया और सहमति दी. 
- मध्यप्रदेश को विश्वस्तरीय औद्योगिक, अधोसंरचना और पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में निवेशकों से सकारात्मक चर्चाएं. 
- फिल्म को-प्रोडक्शन एमओयू स्पेनिश सिनेमा को मध्यप्रदेश से जोड़ेगा.
- मध्यप्रदेश की विरासत और प्राकृतिक लोकेशन्स वैश्विक फिल्मकारों को आकर्षित कर रही हैं. 
- गैलिसिया में इंडिटेक्स के पदाधिकारियों ने हर संभव सहयोग देने पर सहमति जताई. 
- कैटलोनिया सरकार के विदेश मंत्री को सीएम डॉ. यादव ने की नीतियों ने प्रभावित किया. 
- सबमर टेक्नोलॉजी के साथ 24 घंटे के भीतर एमओयू.
- वर्ष 2026 को भारत-स्पेन सांस्कृतिक सहयोग वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget