एक्सप्लोरर

अब भोपाल में काले हिरण पर विवाद, चोट लगा शव मिलने पर जताई गई हत्या की आशंका

Blackbug Found Dead in Bhopal: भोपाल के एक खेत में काले हिरण का शव मिला है. शव पर चोट के निशान भी हैं. वन विभाग ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पता लगाया जा रहा है कि यह हत्या है या प्राकृतिक मौत.

Blackbug Found Dead: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक काले हिरण का शव बरामद हुआ है. इस मामले में अब डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) एक्शन में आ गए हैं. भोपाल के DFO लोकप्रिय भारती ने बताया, "बरखेड़ा सलाम गांव के पास एक खेत में एक काला हिरण मृत पाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बॉडी पर चोट के निशान हैं. अब विभाग मामले की जांच करेगा."

अब पता लगाया जा रहा है कि यह काले हिरण की हत्या का मामला है या फिर जानवर की प्राकृतिक मौत हुई है. हालांकि, गर्दन के पास मिली चोट से आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों की गोली से ही उसकी मौत हुई है.

काले हिरण को गोली मारने की आशंका
शुरुआती जांच में सामने आया है कि देर रात काले हिरण को गोली मारने की आशंका है. हालांकि, दो-तीन दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही असल सच्चाई का पता चल सकेगा. पोस्टमार्टम के बाद काले हिरण के अवशेषों का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

वहीं, एसडीओ ने बताया कि जांच जारी है, लेकिन रिपोर्ट आने पर ही सच सामने आ सकेगा. तब तक किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया जा रहा है. वन विभाग के एनिमल डॉक्टर ने भी गोली लगने की आशंका पर अभी कोई बयान नहीं दिया है. 

पांच महीने पहले भी मिला था एक शव
मध्य प्रदेश में बीते 6 महीने में काले हिरण की मौत की यह दूसरी घटना है. करीब पांच महीने पहले भोपाल के बिशन खेड़ी में एक गर्भवती काले हिरण का शव पाया गया था. ग्रामीणों को आशंका थी कि राजस्थानी भेड़पालकों के साथ आए कुत्तों ने काले हिरण पर हमला किया था. हालांकि, शिकारियों के हाथ होने की बात पर भी संदेह व्यक्त किया गया था. 

यह भी पढ़ें: इंदौर के BJP नेता ने व्यापारी को लगाया 2 करोड़ का चूना! अब पुलिस कर रही तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget