एक्सप्लोरर

MP News: भिंड में रिश्वतखोर पंचायत सचिव गिरफ्तार, इस काम के लिए ले रहा था दो हजार रुपये 

Gwalior Lokayukta Action:ग्वालियर के लोकयुक्त डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर ने बताया कि शिकायत के बाद सत्यापन कराया गया. मामला सही पाने के बाद मंगलवार दोपहर लोकायुक्त ग्वालियर की 15 सदस्य टीम गोहद पहुंची. 

Bhind Bribery News: मध्य प्रदेश के भिंड में रिश्वतखोरी चरम पर है. यहां लगातार एक के बाद एक रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारी लोकायुक्त द्वारा ट्रेस किए जा रहे हैं. इसके बाद भी यहां पर रिश्वखोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला भिंड (Bhind) के गोहद कस्बे का है. यहां एक पंचायत सचिव को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. 

शौचालय निर्माण के लिए मांगे थे रुपये
दरअसल, एंडोरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव आलोरी का पूरा के रहने वाले वीर सिंह अपने घर में शौचालय का निर्माण करवाना चाह रहे थे. इसके लिए उन्होंने पंचायत सचिव रसाल सिंह तोमर से संपर्क किया. यहां पर पंचायत सचिव ने पहले तो ऑनलाइन आवेदन के नाम पर उनसे पांच सौ रुपये ले लिए. इसके बाद जब उनका शौचालय बनकर तैयार हो गया तो बैंक खाते में पैसे डालने के एवज में पंचायत सचिव दो हजार रुपये की रिश्वत की मांग करने लगा. इसके बाद पीड़ित वीर सिंह ने ग्वालियर लोकायुक्त को मामले की शिकायत की.

15 सदस्यीय टीम पहुंची थी ग्वालियर से
ग्वालियर के लोकयुक्त डीएसपी प्रद्युम्न पाराशर ने बताया कि लोकायुक्त को मिली शिकायत के बाद सबसे पहले इसका सत्यापन कराया गया. सत्यापन में मामला सही पाया गया. इसके बाद मंगलवार की दोपहर लोकायुक्त ग्वालियर की 15 सदस्य टीम डीएसपी प्रदुमन पाराशर के नेतृत्व में गोहद पहुंची. 

रुपये लेते ही टीम ने बोला धावा
उन्होंने बताया कि लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचारी पंचायत सचिव के खिलाफ वहां पर जाल बिछाया, जैसे ही वह पीड़ित वीर सिंह से रिश्वत की रकम लेने लगा तो तुरंत टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया. गोहद कस्बे में स्थित सर्वोदय स्कूल के पास दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने पंचायत सचिव रसाल सिंह तोमर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पंचायत सचिव को गोहद थाने में ले जाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: MP Politics: CM शिवराज की चाल ने बिगाड़ा उमा भारती का खेल? इस मुद्दे का निकाल लिया हल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget