एक्सप्लोरर

MP Politics: CM शिवराज की चाल ने बिगाड़ा उमा भारती का खेल? इस मुद्दे का निकाल लिया हल

MP BJP Politics: शराब नीति में बदलाव के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व सीएम उमा भारती के घर पहुंच गए. इस दौरान उमा भारती ने फूल-मालाओं से शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया.

MP BJP News: बीते दो-तीन साल से लगातार मध्य प्रदेश की सियासत में सुर्खियों में बनी रहीं पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती (Uma Bharti) अब मुद्दा विहीन हो गई हैं. शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शराब नीति में चंद बदलाव कर पूर्व सीएम उमा भारती से सुर्खियों में बने रहने का मुद्दा ही छीन लिया है. बता दें, शराब अभियान को लेकर उमा भारती शिवराज सरकार के लिए ही परेशानी का सबब बनी हुई थीं. आए दिन वह मीडिया के माध्यम से कोई न कोई बयान दे देती थीं. 

कभी शराब दुकान को देखकर उमा भारती उसपर पत्थर मारने लगी थीं, तो कभी मधुशाला को गौशाला में तब्दील कर देने की बात करती थीं. किसी न किसी वजह से पूर्व सीएम उमा भारती ने मध्य प्रदेश की सियासत में लगातार सुर्खियां बटोरती रही हैं. लेकिन अब उमा भारती के पास से शराब अभियान का मुद्दा ही गायब हो गया है. मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने शराब नीति में चंद बदलाव किए, जिसके बाद पूर्व सीएम उमा भारती सुर्खियों से दूर हो गईं. 

उमा के घर पहुंच गए सीएम शिवराज
शराब नीति में बदलाव किए जाने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व सीएम उमा भारती के घर पहुंच गए. इस दौरान उमा भारती ने फूल-मालाओं से शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया. सीएम शिवराज ने उमा भारती के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. नई शराब नीति से उमा भारती अब बेहद खुश हैं. सीएम शिवराज के घर पहुंचने पर उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा, 'नई आबकारी नीति के बाद पहली बार शिवराज जी मेरे घर आगमन पर उनका स्वागत सत्कार किया और आबकारी नीति में मध्य प्रदेश पूरे देश में मॉडल स्टेट बन गया है. इसके लिए नारी शक्ति की तरफ से उनका अभिनंदन किया.

जानें क्या है मध्य प्रदेश की नई शराब नीति
- प्रदेश के सभी शराब के अहाते बंद किए जा रहे हैं. अब कोई अहाता प्रदेश में चालू नहीं रहेगा.
- सभी शॉप बार भी बंद किए जा रहे हैं. मदिरा दुकानों में बैठ कर पीने की अनुमति नहीं होगी.
- धार्मिक संस्थान, गल्र्स हॉस्टल और सभी प्रकार की शैक्षणिक संस्थानों के आसपास शराब की दुकानों का दायरा 50 मीटर से बढ़ाकर 100 मीटर किया जा रहा है.
- इससे प्रदेश की करीब 200 के करीब दुकानें प्रभावित होंगी. अभी प्रदेश में 3608 शराब की दुकानें हैं।.
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के प्रावधान कड़े करना भी तय किया है. शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों की सजा को भी बढ़ाने पर विचार किया गया है.

तीन दिन मंदिर में रही थीं उमा भारती
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का शराब अभियान शिवराज सरकार के लिए काफी परेशानी का कारण बना हुआ था. उनके आक्रोश देख शराब दुकानदारों में भी काफी खौफ दिखाई दे रहा था. पूर्व सीएम उमा भारती ने राजधानी भोपाल की एक शराब दुकान पर पत्थर फेंका था. बीते दिनों जब उमा भारती पिपरिया पहुंचीं, तो उनके काफिले को देख दुकानदारों ने शटर ही गिरा दिए. 

इधर उमा भारती शराब अभियान को लेकर भोपाल के मंदिर में तीन दिन तक रही थीं. इतना हीं नहीं, ओरछा में शराब दुकान के सामने उमा भारती ने गायों को बांद दिया था. हालांकि, चंद बदलाव के बाद अब उमा भारती एमपी की सियासी सुर्खियों से गायब हो गईं हैं.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: कमलनाथ ही होंगे कांग्रेस का CM चेहरा, विरोधी नेताओं को राहुल गांधी की फटकार, बोले- 'किसी की लॉबिंग न करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget