एक्सप्लोरर

MP: बैंकों के सेविंग अकाउंट में घटा पैसा, BOI के प्रबंधक ने चिंता जताते हुए बताई वजह

MP News: बैंक ऑफ़ इंडिया के खातों में पैसों को कमी को लेकर प्रबंध निदेशक रजनीश कर्नाटक ने चिंता जताई है. वहीं उन्होंने किसानों और स्वयं सहायता समूहों को 240 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित किया.

MP Latest News: बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश कर्नाटक शनिवार को इंदौर पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान रजनीश कर्नाटक ने कहा आजकल लोग बैंक में पैसा रखने से कतराने लगे हैं. ये हम जैसे राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए एक बड़ी चुनौती है. लोग आजकल SIP और शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं. ये देश के लिए अच्छा है. उन्होंने बताया कि बीओआई ने इंदौर, उज्जैन और धार जिले के किसानों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 240 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित किया है.

240 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित किया
बीओआई के एमडी और सीईओ रजनीश कर्नाटक ने कहा कि बैंक अधिक से अधिक किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. किसान माह के तहत देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने इंदौर के अभय प्रशाल में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजित किया, जिसमें इंदौर, उज्जैन और धार जिले के किसानों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 240 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित किया गया. मेले का आयोजन बीओआई के मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के फील्ड महाप्रबंधक कार्यालय के तत्वावधान में किया गया. इस अवसर पर रजनीश कर्नाटक विशेष रूप से उपस्थित थे.

700 किसानों और स्व-सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे
सीईओ रजनीश कर्नाटक ने बैंक के इंदौर, उज्जैन एवं धार जोन के अंतर्गत संचालित शाखाओं के लगभग 700 किसानों एवं स्व-सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे.बैंक के तीनों जोन द्वारा किसानों एवं स्व-सहायता समूहों को कुल 240 करोड़ रुपए का कृषि ऋण वितरित किया गया. 

बैंक के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन
मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती, उर्वरकों, कीटनाशकों एवं नए बीजों के उपयोग की जानकारी दी. मेले में विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें बैंक के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक फील्ड भोपाल कार्यालय से महाप्रबंधक प्रमोद द्विवेदी, महाप्रबंधक (कृषि) नकुल बेहरा, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष रमेश बेहरा और बैंक के इंदौर अंचल के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार भी मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: MP: सावन में भगवान महाकाल के दरबार में बदल जाएगा आरती का समय, बिना अनुमति होंगे दर्शन

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में जहरीली शराब का कहर! मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंचा, 35 से ज्यादा...
सागर में जहरीली शराब का कहर! मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंचा, 35 से ज्यादा...
सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, 12 के खिलाफ FIR
सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, 12 के खिलाफ FIR
रीवा में जिंदा मरीज को किया मृत घोषित, शव वाहन भी कर दिया बुक
रीवा में जिंदा मरीज को किया मृत घोषित, शव वाहन भी कर दिया बुक
'MP में स्वागत है लेकिन...', राहुल गांधी के इंदौर दोरे पर बोले CM मोहन यादव
'MP में स्वागत है लेकिन...', राहुल गांधी के इंदौर दोरे पर बोले CM मोहन यादव

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget