एक्सप्लोरर

'देश में नीला ड्रम वायरल हो रहा है, पति सदमे में हैं', सौरभ हत्याकांड पर क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Dhirendra Krishna Shastri News: सौरभ राजपूत हत्याकांड पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टिप्पणी की है. उन्होंने इस घटना को 'पाश्चात्य संस्कृति' का आगमन बताया है और कहा है कि नीले ड्रम से पति खौफ में हैं.

Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड पर अब बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी टिप्पणी आई है. उन्होंने कहा, "भारत में नीला ड्रम वायरल हो गया है. बहुत से पति सदमे में हैं". दरअसल, मुस्कान नाम की महिला ने अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके शव के टुकड़ कर के नीले ड्रम में भर दिए थे. धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी इसी ड्रम को लेकर है.

इतना ही नहीं, बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, "भगवान की कृपा है हमारी शादी नहीं हुई है. यह घटना बेहद निंदनीय है." धीरेंद्र शास्त्री ने इस वारदात को 'पाश्चात्य संस्कृति' का आगमन बताया है और कहा है कि इसमें पालन पोषण की कमी और संस्कारों की कमी होती है. 

फिर किया हिन्दू राष्ट्र का जिक्र
वहीं, बागेश्वर धाम के महंत ने एक बार फिर हिन्दू राष्ट्र का जिक्र कर कहा, "देश संविधान, हनुमान और सनातन से चलेगा. एकमात्र सनातन धर्म ही है जो तीसरे विश्वयुद्द से बचा सकता है. हिंदू राष्ट्र बनने के बाद सनातन धर्म पर उंगली उठाना निंदनीय होगा. गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलेगा. होगा, हिंदू राष्ट्र में जात-पात भेदभाव पर राजनीति नहीं होगी. भारत के तिरंगे का अपमान नहीं होगा, वंदे मातरम कहने से लोग शर्माएंगे नहीं."

'बच्चे चार हों लेकिन कट्टर हिन्दू हों'- धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री अब एक और यात्रा की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा, "हिंदुओं को जगाने के लिए दिल्ली से जल वृंदावन की दूसरी यात्रा करूंगा. सरकार नारा दे रही है कि बच्चे दो ही अच्छे, फिर चच्ची के 30 बच्चे क्यों? बच्चों की क्वांटिटी कम हो और क्वॉलिटी अच्छी हो. बच्चे चार हों, लेकिन कट्टर हिंदू होने चाहिए. इंसानों में इंसानियत आए, इसके लिए क्रांति करेंगे. एक हाथ में गीता और कुरआन, एक हाथ में संविधान, ये भारतीय लोगों के हाथ में हो. देश शास्त्र और संविधान से चलेगा."

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget