एक्सप्लोरर

MP News: 25 मार्च से जबलपुर में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा, 25 एकड़ में बन रहा पण्डाल, सुबह 10 बजे से भंडारा शुरू

Bageshwar Dham Sarkar : व्यवस्था से जुड़े रोहित तिवारी के मुताबिक आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के लिए कथा पंडाल 25 एकड़ में बन रहा है. 16 एकड़ में भंडारा होगा. 30 एकड़ में पार्किंग व्यवस्था होगी.  

Dhirendra Krishna Shastri In Jabalpur: जबलपुर में बागेश्वरधाम सरकार के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की बहुप्रतीक्षित भागवत कथा (Bhagwat Katha) शनिवार 25 मार्च से होने जा रही है. कथा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं. कथा से पहले शुक्रवार 24 मार्च को पांच किमी लंबी कलश यात्रा (Kalash Yatra) निकालने का दावा किया जा रहा है.

इस आयोजन के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग जबलपुर से लेकर राजधानी भोपाल (Bhopal) तक में लगाए गए हैं. यह कथा 25 से 31 मार्च तक पनागर (Panagar) तहसील में होगी. कथा को लेकर भक्तों में भी उत्साह है. इसमें मध्य प्रदेश के साथ आसपास के राज्यों से भी लोगों के जुटने का अनुमान है.

25 एकड़ में बनाया गया है पंडाल
जबलपुर में कथा की व्यवस्था से जुड़े रोहित तिवारी के मुताबिक बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के लिए कथा पंडाल 25 एकड़ में बनाया जा रहा है. 16 एकड़ भूमि में विशाल भंडारा होगा. इसके साथ ही  30 एकड़ भूमि में अलग-अलग 25 स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा रही है. पार्किंग से कथा स्थल तक लाने के लिए सवा सौ से ज्यादा ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक भक्त की हर सुविधा का ध्यान में रखते हुए योजना बनाई जा रही है.

बीजेपी और कांग्रेस दोनों के नेता बने सहभागी
दावा किया जा रहा है कि बागेश्वर धाम सरकार के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह कथा सर्वदलीय है. इसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के लोग सहभागी बने हैं. कथा में प्रतिदिन 4 से 5 लाख लोगों के आने का अनुमान है. इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. कथा स्थल की चारों दिशाओं में पार्किंग की व्यवस्था है. लोगों को पार्किंग स्थल से कथा स्थल तक लाने के लिए ई रिक्शा चलाए जाएंगे.

इसके अलावा प्रतिदिन करीब एक लाख लोगों का भंडारा होगा. भंडारा सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. इस आयोजन में प्रशासन भी भरपूर सहयोग कर रहा है. इतना ही नहीं कथा स्थल के आसपास मोबाइल के अतिरिक्त टावर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी इमरजेंसी में नेटवर्क की समस्या न आए.

जून में आएंगे सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्र
महाकौशल की राजनीति के सबसे बड़े केंद्र जबलपुर में अगले 3 महीनों में दो बड़े चर्चित कथावाचकों की कथा होने वाली है. पहले 25 मार्च से बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा हो रही है. इसके बाद जून माह में सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का भी कार्यक्रम तय हो गया है. कहा जा रहा है कि अपार भीड़ जुटाने वाले इन दोनों कथा वाचकों की कथा में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर प्रशासन भी टेंशन में है.

यह भी पढ़ें : Pradeep Mishra in Indore: पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान का समर्थन, बोले- 'भारत पहले से ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget