एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रौशनी में नहाया ओरछा का रामराजा मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा के लिए की जा रहीं ये तैयारियां

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ओरछा में भी जश्न का माहौल है. ओरछा के श्री रामराजा मंदिर को 22 जनवरी को एक लाख दीपों से सजाया जाएगा.

Orchha News: मध्य प्रदेश में ओरछा भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय हो गया है. 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ओरछा भी भव्य और दिव्य रूप से सजधज कर तैयार हो रहा है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ओरछावासियों में हर्ष और उल्लास का माहौल है. यहां के लोगों का कहना है कि अब राजाराम ओरछा की ही तरह अयोध्या में भी भव्य मंदिर में विराजेंगे.

बता दें, बुंदेलखंड की अयोध्या माने जाने वाले ओरछा में 22 जनवरी को लेकर श्री रामराजा सरकार मंदिर की आकर्षक लाइटों से सजावट हो रही है. 22 जनवरी को ओरछा के श्री रामराजा मंदिर को एक लाख दीपों से सजाया जाएगा, इसके अलावा यहां पर आतिशबाजी की जाएगी और नगर में भोज का आयोजन भी किया जाएगा. 

अब ओरछा की भांति ही अयोध्या में भी भगवान राजसी ठाठ के साथ मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं, इसे लेकर ओरछा के लोग बहुत खुश हैं. ओरछा मंदिर के पुजारी विजय महाराज भी बहुत प्रसन्न हैं, उनका कहना है कि ये हम सबके लिए बहुत खुशी का दिन है. 

ओरछा में दिवाली जैसा उत्सव
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही रामराजा की नगरी ओरछा में दिवाली जैसा उत्सव नजर आने लगा है. ओरछा के प्रवेश द्वार (गणेश गेट) से ही सजावट का दौर शुरू हो गया है. रोड के दोनों और आकर्षक परदे और खूबसूरत लाइटों से सजावट की जा रही है. बताया जा रहा है कि ये सजावट मुख्य द्वार से लेकर संपूर्ण बाजार में और नगर में की जा रही है. लोग अपने घरों को लाइटिंग से सजा रहे हैं. 

ओरछा में भंडारे का आयोजन
बताया जा रहा है ओरछा के रामलला मंदिर में प्रमुख आयोजन के रूप में होली-दिवाली और विवाह पंचमी है, लेकिन अब 22 जनवरी को भी भव्य आयोजन किया जाएगा. इस दौरान मंदिर परिसर में आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी, इसके अलावा नगर भोज का भी आयोजन किया गया है.

ये भी पढ़ें:

MP News: ओरछा में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने किया सुंदरकांड पाठ, कांग्रेस ने BJP-RSS पर लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget