एक्सप्लोरर

'इंदौर से क्षमा मांगता हूं, लेकिन हर जगह नेताओं को चैन नहीं पड़ता' बयान पर विवाद बढ़ने के बाद अशनीर ग्रोवर बोले

Ashneer Grover ने मध्यप्रदेश में नवंबर में संभावित विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा,‘‘यह चुनावी साल हो सकता है, लेकिन जनता समझदार है.

Ashneer Grover On Indore: राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के लगातार सिरमौर रहने को लेकर अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद फिनटेक कंपनी ‘भारत पे’ के सह संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने कहा है कि हंसी-ठिठोली में बोली गई उनकी बात को बेवजह सियासी अखाड़े में घसीटा जा रहा है, लेकिन वह किसी नेता से माफी कभी नहीं मांगेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि ग्रोवर के बयान को लेकर इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी ने लसूड़िया पुलिस थाने में मानहानि की शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने भारत पे के सह संस्थापक के खिलाफ सोमवार शाम असंज्ञेय अपराध की सूचना रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज की.

'लेकिन हर जगह नेताओं को चैन नहीं पड़ता'
एनसीआर दर्ज होने के बाद ग्रोवर ने अपने विवादास्पद बयान का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया और लिखा, ‘‘इंदौर से क्षमा. यह शहर और इसके लोग शानदार हैं, लेकिन हर जगह नेताओं को चैन नहीं पड़ता ! भोपाल बनाम इंदौर को लेकर हंसी-ठिठोली में बोली गई बात पर अनावश्यक रूप से राजनीति की जा रही है.’’

MP Elections: शिवराज के मंत्री कैलाश सारंग का बड़ा दावा, बोले-'बीजेपी के संपर्क में हैं कांग्रेस के 15-20 विधायक लेकिन...'

उन्होंने सोमवार देर रात साझा की गई इस पोस्ट में यह भी कहा,‘‘किसी भी नेता से माफी नहीं मांगूंगा. कभी नहीं. कोई भी पार्टी हो. प्राथमिकी दर्ज करा दो. मुकदमा दायर कर दो. कोई फर्क नहीं पड़ता.’’

ग्रोवर ने मध्यप्रदेश में नवंबर में संभावित विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा,‘‘यह चुनावी साल हो सकता है, लेकिन जनता समझदार है. इंदौर के लोग तो बेहद समझदार हैं. मेरी जब और जितनी बार इच्छा होगी, मैं इंदौर आऊंगा और मुझे इंदौरी मेहमाननवाजी पर पूरा भरोसा है.’’

ग्रोवर ने इंदौर में रविवार को आयोजित एक व्यापार अधिवेशन के दौरान कहा था,‘‘देखिए, एक विचार होता है-‘प्लेइंग टू द गैलरी’ यानी तुम जहां जाओ, वहां की बड़ाई कर दो कि मैंने इतना अच्छा शहर नहीं देखा. अब मेरे साथ दिक्कत क्या है कि तीन-चार साल सुन लिया कि इंदौर सबसे साफ शहर है. …….तुमने सर्वेक्षण खरीदा है. सीधी-सी बात है.’’

जब श्रोताओं ने इस बात पर शोर मचाकर ग्रोवर को ‘‘हूट’’ किया, तो उन्होंने कहा,‘‘सबसे साफ शहर होने के मामले में केवल चिप्स के पैकेट को नहीं गिनते, मलबे को भी गिनते हैं. (शहर में) हर जगह निर्माण कार्य जारी है.’’

भारत पे के सह संस्थापक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के निर्देश
भारत-पे के सह संस्थापक ने हालांकि तुरंत स्पष्ट किया कि वह यह नहीं बोल रहे कि इंदौर में गंदगी है. उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब यह है कि शहर में कई निर्माण कार्य जारी हैं.

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ग्रोवर के विवादास्पद बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भारत पे के सह संस्थापक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री हैं. उन्होंने विवादास्पद बयान पर ग्रोवर के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा,'जिनके दिमाग में कचरा होगा, उन्हें तो गंदगी ही दिखाई देगी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget