एक्सप्लोरर

Indian Railway: अमृतकाल में इन रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, पश्चिम मध्य रेलवे के इतने स्टेशन

MP News: इस योजना में फ्यूचर विजन के साथ स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है. इसमें स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से उनका कार्यान्वयन होगा.

Jabalpur News: नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गवर्नमेंट 2.0 में भारतीय रेलवे (Indian Railway) के लिए भी अमृत काल चल रहा है.सरकार ने देश के रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना लांच की है.इसके तहत देश भर के 1275 रेलवे स्टेशनों की पहचान कर ली गई है.पश्चिम मध्य रेल (WCR) के कुल 53 स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शामिल किए गए है.इस स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की बात चल रही है.

डब्ल्यूसीआर के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है.शुरुआत में इस योजना में आधुनिकीकरण के लिए 1275 स्टेशनों को लेने की परिकल्पना की गई है.इस योजना के तहत पश्चिम मध्य रेल के 53 स्टेशनों को चिन्हित किया गया है,जिसमें जबलपुर मण्डल के 17 स्टेशन, भोपाल मण्डल के 17 स्टेशन एवं कोटा मण्डल के 19 स्टेशन शामिल है.

ये सुविधाएं दी जाएंगी
अमृत भारत स्टेशन योजना में फ्यूचर विजन के साथ स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है.इसमें स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा,साथ ही चरणबद्ध तरीके से उनका कार्यान्वयन होगा. योजना के तहत स्टेशन पहुंच के पहुंच मार्ग (Approach Road) में सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय,लिफ्ट एवं एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई सुविधा सहित स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क निर्माण के काम किये जायेंगे.सीपीआरओ श्रीवास्तव के अनुसार इसी के साथ प्रत्येक स्टेशनों पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट‘, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली,एक्सक्यूटिव लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामित स्थान या कांफ्रेंस हाल,शानदार लैंडस्केपिंग की योजनाएं बनाकर उनका कार्यान्वयन किया जाएगा.

इसके अलावा अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में भवन में सुधार, शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करने, मल्टीमॉडल एकीकरण, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित पटरियों का प्रावधान, आवश्यकता के अनुसार ‘रूफ प्लाजा‘, जरूरत के मुताबिक चरणबद्ध निर्माण की भी परिकल्पना की गई है.

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मण्डलों के स्टेशन इस प्रकार है-

जबलपुर मंडल

जबलपुर, श्रीधाम, नरसिंहपुर, करेली, गाडरवारा, पिपरिया, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, कटनी मुड़वारा, कटनी साउथ, बरगवां, ब्यौहारी, दमोह, सागर, मैहर, सतना, रीवा स्टेशनों को शामिल किया गया गया है.

भोपाल मंडल

भोपाल, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), इटारसी जंक्शन, बनापुरा, खिरकिया, हरदा, बीना, सांची, संत हिरदाराम नगर, गंजबासौदा, विदिशा, अशोकनगर, गुना, रूठियाई, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, शिवपुरी स्टेशनों को शामिल किया गया गया है.

कोटा मंडल

कोटा, बारां, डकनिया तलाव, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी, बयाना, भरतपुर, भवानी मण्डी, बूँदी, छबड़ा गुगोर, गंगापुरसिटी, हिण्डौनसिटी, झालावारसिटी, माण्डलगढ़, श्री महावीरजी, शामगढ़, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, गरोठ शामिल किया गया गया है.

ये भी पढ़ें

Shiva Temples of MP: महाशिवरात्रि पर भोले की भक्ति में रमेंगे मध्य प्रदेश के ये 10 शहर, जोर-शोर से हो रही हैं तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget