एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest MP: इंदौर में उग्र छात्रों ने रोकी ट्रेन, गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस का लाठीचार्ज, ऐसे कार्रवाई करेगी पुलिस

Indore News: छात्रों ने लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर इंदौर-डोडा ट्रेन को रोक लिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी.

इंदौर: सेना में भर्ती की अग्नीपथ योजना (Agnipath Scheme) का देशभर में हिंसक विरोध हो रहा है. छात्र जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. यह विरोध प्रदर्शन अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी होने लगा है. शुक्रवार को युवाओं ने इंदौर (Indore) के लक्ष्मीबाई मंडल पर इंदौर-गोंडा ट्रेन को रोक दिया. इस दौरान उग्र छात्रों ने वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. पुलिस (Police) ने करीब 15 छात्रों को हिरासत में लिया है. गुरुवार को ग्वालियर (Gwalior) और इंदौर में छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था.  

कहां और कैसे हुआ प्रदर्शन

बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर इंदौर-डोडा ट्रेन को रोक लिया और जमकर हंगामा करने लगे. इसकी सूचना पाकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी. यह देखकर छात्रों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया है.

पुलिस का क्या कहना है

वहीं एडिशनल सीपी राजेश हिंगणकर का कहना है कि लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर सवेरे अचानक भारी मात्रा में छात्र जमा हुए. छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए वहां तोड़फोड़ की कोशिश की और पथराव किया. इसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया. इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. उन्होंने बताया कि करीब 15 छात्रों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी छात्रों को स्टेशन से खदेड़ दिया है और वहां अब मामला शांत है.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस दौरान छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. पुलिस ने छात्रों को जमकर लाठियों से पीटा और उन्हें रेलवे स्टेशन से बाहर खदेड़ा. पुलिस ने 2-3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों को वहां से हटाया और ट्रेन को रवाना करवाया. कुछ छात्रों ने ट्रेन में तोड़फोड़ की कोशिश की. जीआरपी, आरपीएफ के साथ पुलिस ने उन्हें कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया. 

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर छात्रों को चिन्हित कर आने वाले दिनों में उनपर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने जब छात्रों को खदेड़ा तो उन्होंने वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. एक एडिशनल एसपी गाड़ी भी छात्रों के गुस्से का शिकार हो गई. एक कार को भी नुकसान पहुंचा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget