एक्सप्लोरर

Mahakal Corridor: महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन पर दीवाली जैसा होगा माहौल, MP के 20 हजार मंदिरों में जलेंगे दीपक

Mahakal Corridor Ujjain: उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन पर मध्य प्रदेश का माहौल दीवाली जैसा नजर आएगा. प्रदेश के 20 हजार मंदिरों को रोशन करने के साथ एलईडी भी लगाए जाएंगे.

Ujjain Mahakal Corridor: 11 अक्तूबर को सिर्फ उज्जैन ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में दीवाली जैसा माहौल रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर या 'महाकाल लोक' का उद्घाटन करने उज्जैन आ रहे हैं. पीएम मोदी का उज्जैन दौरा और महाकाल लोक का उद्घाटन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार जबरदस्त तैयारी में जुटी है. उद्घाटन अवसर पर मध्य प्रदेश के 20 हजार मंदिरों में दीपावली मनाई जाएगी. मंदिरों को रोशन करने के साथ एलईडी भी लगाया जाएगा. महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना (Mahakal Temple Expansion Plan) के निर्माण कार्य का उद्घाटन समारोह सीधा प्रसारित होगा. मंदिरों में धार्मिक आयोजन जैसे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का भी पाठ होगा.

महाकाल लोक के उद्घाटन कार्यक्रम को भव्य देने की तैयारी

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उज्जैन में 78 बड़े स्थानों की पहचान कर विशेष रूप से विद्युत सज्जा करवाई जा रही है. धार्मिक नगरी उज्जैन ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में 11 अक्टूबर को दीपावली जैसा माहौल रहेगा. महाकाल लोक के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए गर्भगृह (Garbhagriha) में प्रवेश करेंगे और कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगे.

बंसी पहाड़ के पत्थरों पर नामी गिरामी कारीगरों की कलाकारी

महाकाल लोक का निर्माण बंसी पहाड़ के पत्थरों से किया गया है. विशेष प्रकार के पत्थर पर नक्काशी करने से खूबसूरती में और भी चार चांद लग जाते हैं. यही वजह है कि विशेष पत्थर पर देश भर के नामी गिरामी कारीगरों से कलाकारी करवाई गई है. बंसी पहाड़ के पत्थर पर नक्काशी का काम 192 करोड़ रुपए में हुआ है. रुद्रसगर और अन्य कार्यों पर भी राशि खर्च हुई है. लगभग 320 करोड़ से ज्यादा की राशि निर्माण कार्य पर खर्च हो चुकी है.

MP News: शिवमय हुई एमपी सरकार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत सभी मंत्रियों ने लगाई महाकाल की डीपी

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी बाबा महाकाल से लेंगे आशीवार्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नंदी गेट पर महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए नंदी गेट पर विशाल मंच भी बनवाया जा रहा है. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेंगे. महाकालेश्वर मंदिर से निकलकर प्रधानमंत्री सीधे आम सभास्थल पर पहुंचेंगे. आमसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी इंदौर के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए विशेष हेलीपैड भी बनवाया जा रहा है.

MP News: पर्यटन और संस्कृति का संगम होगा भेड़ाघाट का नर्मदा महोत्सव, कल से होगा दो दिन का आयोजन

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget