एक्सप्लोरर

छात्रों के लौटने के बाद कोटा के हॉस्टल हुए सुनसान, संचालकों को हो रहा है भारी नुकसान

लॉकडाउन के दौरान कोटा से ज्यादातर छात्र अपने घरों को लौट चुके हैं. इसकी वजह से अब ज्यादातर हॉस्टल सुनसान पड़े हुए हैं.

कोटा: शिक्षा नगरी कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए बाहर के राज्यों और अन्य जिलों से लगभग दो लाख छात्र आते हैं. लेकिन लॉकडाउन के दौरान यहां के ज्यादातर छात्रों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया है. इससे अब ज्यादातर हॉस्टल सुनसान पड़े हुए हैं. हॉस्टल मालिकों और संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. जहां पहले एक महीने में हॉस्टल से लाखों रुपए की इनकम हो रही थी अब यह हजारों में भी नहीं बची हैं.

कुछ हॉस्टल तो ऐसे हैं जहां का रेवेन्यू शून्य ही हो गया है. चंबल हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल का कहना है कि हमारे पास कोटा में 2 लाख बच्चों के रहने की व्यवस्था है. इनमें से अधिकांश हॉस्टल में रहते हैं. कोटा शहर के अलग-अलग हिस्सों में तीन हजार हॉस्टल हैं. इनके संचालकों पर 5,000 करोड़ का कर्जा है. करीब हर माह 55 से 60 करोड़ रुपये किश्त के रूप में जा रहे हैं. जो भी रेवेन्यू मिलता है, उसमें से 60 से 70 फीसदी किश्त में ही चला जाता है.

शुभम अग्रवाल ने बताया कि कोचिंग संस्थानों के नहीं चलने से आज की तारीख में खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है. हमारे यहां 3 से 4 साल पुराने स्टाफ हैं उन्हें निकाल नहीं सकते हैं. किसी को आधी, किसी को 60 या 70 फीसदी सैलरी दे रहे हैं. अब तो एक ही आशा है कि कोटा में कोचिंग दोबारा शुरू हो, नहीं तो भारी नुकसान होगा.

कोटा हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल की मानें तो कोटा की कोचिंग संस्थानों में इस बार बच्चे नहीं आए तो मान कर चलिए कि कोटा के कोचिंग और हॉस्टल वाले बर्बाद हो जाएंगे. कोटा के लिए कोचिंग शुरु होना बहुत जरूरी है. अब केंद्र सरकार और राज्य सरकार से ही सारी उम्मीदें हैं.

भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामले और उससे होने वाली मौतें दुनिया में सबसे कम-स्वास्थ्य मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget