एक्सप्लोरर

भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामले और उससे होने वाली मौतें दुनिया में सबसे कम-स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि भारत में 10 लाख की आबादी पर 538 केस हैं, यह ज्यादातर देशों की तुलना में काफी कम है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले अब चिंता का विषय बनता जा रहा है. इस बीच अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामले और उससे होने वाली मौतें दुनिया में सबसे कम है. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी बयान में कहा गया है कि हम जनसंख्या के आधार पर दुनिया के दूसरे बड़े देश हैं. फिर भी हमने कोरोना को लेकर संतोषप्रद काम किया है. भारत में 10 लाख की आबादी पर 538 केस हैं, यह ज्यादातर देशों की तुलना में काफी कम है.  भारत में 4,76,378 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,69,789 ऐक्टिव केस हैं. हमने ऐसा प्रबंधन किया है कि हमारा हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं है.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना में प्रति 10 लाख की आबादी पर 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई देशों में यह 40 गुना ज्यादा है.  निवेदिता गुप्ता ने कहा,''हमलोग हर दिन औसतन 2.6 लाख टेस्टिंग कर रहे हैं. ऐंटीजन टेस्ट के इस्तेमाल के जरिए हम टेस्टिंग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.''

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने क्या कहा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा,''सबसे महत्वपूर्ण है प्राणों को बचाना !हमारी पूरी कोशिश है कि कोरोना से होने वाली मौत की दर को 1% से नीचे लाया जाए. इसके लिए जिला स्तर तक ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के आधारभूत मूल्यों को लागू कर कोरोना को काबू में किया जा रहा है.''

वहीं कोरोना वायरस के हवा से फैलने की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यह उबरती हुई परिस्थिति , इस मामले में WHO से आ रही जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget