एक्सप्लोरर

जानिए, 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा और सबसे कम उम्मीदवार किस सीट से थे?

साल 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए एनडीए 324 सीटों पर जीत हासिल की थी. इलाहाबाद उत्तर में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में थे.

साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 324 सीटों पर जीत हासिल की. बीजेपी ने अकेले 311 सीटों पर जीत हासिल की जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनोवाल) ने 9 सीटें और भारतीय सुहलदेव समाज पार्टी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं इस चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को 54 सीटें और बीएसपी के खाते में 19 सीट मिली थी.

अगर पार्टियों के वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी का वोट शेयर 40.6 प्रतिशत, बीएसपी का 22.3 प्रतिशत, सपा का 21.7 प्रतिशत और कांग्रेस क 6.0 प्रतिशत था.  आज हम यूपी की उन दो विधानसभा सीटों की बात करेंगे जहां 2017 चुनाव में सबसे ज्यादा और सबसे कम प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया.

इलाहाबाद उत्तर से सबसे ज्यादा प्रत्याशी

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में इलाहाबाद उत्तर सीट से सबसे ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इस सीट से कुल 34 लोगों ने नामांकन दाखिल किया. दूसरे नंबर पर आगरा दक्षिण विधानसभा सीट थी, इस सीट से 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. नोएडा से 31 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया.

इलाहाबाद उत्तर सीट से जिन 34 लोगों ने नामांकन दाखिल किया उसमें से 6 का नामांकन रद्द हो गया. दो ने अपना नाम वापस ले लिया. 24 लोगों ने चुनाव लड़ा.

इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के हर्शवर्धन वाजपेयी ने चुनाव जीता वहीं कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह दूसरे नंबर पर रहे. हर्षवर्धन वाजपेयी को 89191 वोट मिले और अनुग्रह नारायण सिंह को 54166 वोट मिले. बीजेपी ने यह सीट 35 हजार 25 वोट से जीत लिया. 

धनौरा से सबसे कम प्रत्याशी 

अमरोहा जिले में स्थित धनौरा विधानसभा सीट से साल 2017 के चुनाव में सबसे कम प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा. इस सीट से सिर्फ 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इसके अलावा रामपुर, कुंडा और इटावा सीट से भी सिर्फ 6 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया. 

धनौरा विधानसभा सीट से 4 पुरुषों और एक महिला ने पर्चा दाखिल किया था. इस सीट पर 15 फरवरी 2017 को चुनाव हुआ. चुनाव में बीजेपी के राजीव कुमार ने जीत हासिल की. उन्हें 102943 वोट हासिल हुए. वहीं दूसरे नंबर पर सपा के जगराम सिंह रहे जिन्हें 64714 वोट हासिल हुए. बीजेपी ने इस सीट पर 38229 वोट से जीत हासिल की.

सबसे कम अन्तर से जीतने वाले प्रत्याशी

साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में सबसे कम अंतर से चुनाव जीतने वाले बीजेपी नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह थे. उन्हें डुमरियागंज विधानसभा सीट से 67,227 वोट मिले थे वहीं बीएसपी के सैयद खातून को 67,056 वोट मिले थे. करीबी मुकाबले में राघवेंद्र प्रताप सिंह केवल 171 वोट से चुनाव जीते थे.

 

यह भी पढ़ें :

आंध्र प्रदेश के Devargattu में बन्नी उत्सव में हिंसा, 60 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

Nihang Sikh: जानिए आखिर कौन होते हैं निहंग सिख और क्या है इनका इतिहास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget