एक्सप्लोरर

बिना कोरोना टेस्ट-क्वॉरन्टीन के बड़ी तादाद में कश्मीर पहुंचे मज़दूर? लोगों के डर को दूर करने के लिए सरकार ने जारी किए जांच के आंकड़े

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ो में यह नहीं कहा गया कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में मज़दूर लॉकडाउन के बावजूद किस तरह जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए और इन मज़दूरों का टेस्ट जम्मू के कठुआ में क्यों किया गया.

कश्मीर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बड़ी संख्या में प्रांतीय मज़दूरों के कश्मीर घाटी में पहुंचने का सिलसिला जारी है और अब तक कई हज़ार मजदूर बिना किसी क्वॉरन्टीन के घाटी के कई जिलो में पहुंचने में कामयाब हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पंजाब से आने वाले मजदूरों को बिना जांच के साम्बा और लखनपुर से प्रदेश में घुसने दिया गया, जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. इन खबरों से लोगों में फैले डर को दूर करने के लिए सरकार ने आंकड़े जारी किए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में बड़ी संख्या में बिना टेस्ट के मज़दूर के घाटी में घुसने की खबरों से यह डर फैल गया था. वायरल वीडियो के साथ फैले मैसेज में यह कहा गया है कि 20 से 25 हज़ार ऐसे मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से घाटी में आ चुके हैं और हर दिन 3 से 5 हज़ार मजदूर आ रहे हैं.

इन खबरों के बाद आज जम्मू कश्मीर सरकार ने आंकड़े जारी कर कहा कि 14 जुलाई से अब तक काजीगुंड के टोल प्लाजा पर आने वाले सभी मजदूरों के टेस्ट किए गए और चार दिनों में 10,581 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं.

सरकारी आंकड़ो के अनुसार 14 जुलाई को 1012 सैंपल लिए गए, जिनमें से छह मजदूर पॉजिटिव पाए गए.15 जुलाई को 2,227, 16 जुलाई को 2099, 17 जुलाई को 2350 और 18 जुलाई को 2893 सैंपल लिए गए. अभी फिलहाल 9569 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है.

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ो में यह नहीं कहा गया कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में मज़दूर लॉकडाउन के बावजूद किस तरह जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए और इन मज़दूरों का टेस्ट जम्मू के कठुआ में क्यों किया गया.

सूत्रों के अनुसार ज्यादातर आने वाले मजदूर ईंट के भट्टों में काम करने वाले कॉन्ट्रैक्ट मजदूर हैं, जिन्होंने एडवांस पैसे लिए हैं, लेकिन कोरोना के कारण यह लोग नहीं आ सके थे. अभी इन्ही मज़दूरों को सभी नियमों की अनदेखी कर यहां लाया जा रहा है और बिना टेस्ट रिपोर्ट आए, काम करने की जगह जाने भी दिया जा रहा है, जो चिंता की बात है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत बोले, सचिन पायलट कहा करते थे 'मैं बैंगन बेचने नहीं आया हूं'   विकास दुबे मुठभेड़: 22 जुलाई को न्यायिक आयोग के सदस्यों के नाम तय करेगा SC, जांच का दायरा व्यापक रखने के दिये संकेत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
ताज सिटी या गड्ढा सिटी? आगरा में खराब सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget