एक्सप्लोरर

'अब तो षडयंत्र से सीधे हिंसा...', कन्हैया कुमार से मारपीट मामले में कमलनाथ का BJP पर हमला

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कन्हैया कुमार पर हुए हमले के मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी अब सीधे हिंसा पर उतारी हो गई है.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कमलनाथ ने दावा किया है कि इस हमले से बीजेपी (BJP) की हताशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. बता दें कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस उत्तर-पूर्व दिल्ली से अपना प्रत्याशी बनाया है जिनपर शुक्रवार को भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने माला पहनाने के बहाने हमला कर दिया था. 

कमलनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, ''डूबते को हिंसा का सहारा. इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कि यही हालत हो गई है. कल रात जिस तरह से दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ मारपीट की गई उससे भाजपा की हताशा स्पष्ट दिखाई देती है. अगर ग़ौर से देखें तो इस चुनाव में भाजपा शुरू से ही अनैतिक हथकंडे अपनाकर चुनाव लड़ रही है.''

कैलाश विजयवर्गीय,जनता के मनोबल पर नहीं पड़ता फर्क- कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, ''पहले प्रत्याशियों को ख़रीदा गया, फिर षड्यंत्रपूर्वक प्रत्याशियों के पर्चे ख़ारिज किए गए, उसके बाद कांग्रेस विधायकों को ख़रीदा गया, लेकिन इस सबसे भी जनता के मनोबल पर कोई फ़र्क नहीं पड़ा तो भाजपा षड्यंत्र की जगह सीधे हिंसा पर उतर आई है. मैं देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करता हूं कि वे हर तरह के साम दाम दंड भेद का मुक़ाबला गांधीवादी सिद्धांतों से करें. यह चुनाव भाजपा की पकड़ से निकल चुका है और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है.''

बीजेपी के ढोल की खुली पोल- कमलनाथ
कमलनाथ लगातार सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं.  कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा था कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी के ढोल की पोल खुल गई है. बीजेपी शुरू से ही चुनाव सांप्रदायिक रंग देने और जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है. लेकिन जनता शिक्षा, रोज़गार, महंगाई और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है. यह चुनाव देश की जनता की जागृति की अद्भुत मिसाल है.

ये भी पढ़ें- एमपी लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद 8 सीटों पर हो सकता है उपचुनाव, जानें सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, दो दिन तक अयोध्या में डटी रही SIT; साधु-संतों में आक्रोश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच तेज, दो दिन तक अयोध्या में डटी रही SIT; साधु-संतों में आक्रोश
दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, अंगूर जैसे से लेकर पपीते जितने बड़े आम बने आकर्षण
दिल्ली में शुरू हुआ 35वां मैंगो फेस्टिवल, अंगूर जैसे से लेकर पपीते जितने बड़े आम बने आकर्षण
इज्जत बचाने के नाम पर सच नहीं छिपाया जा सकता, DNA Test पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इज्जत बचाने के नाम पर सच नहीं छिपाया जा सकता, DNA Test पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs ENG: दूसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें, एक पर मंडरा रहा है खतरा
IND vs ENG: दूसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें, एक पर मंडरा रहा है खतरा
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget