एक्सप्लोरर

एमपी लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद 8 सीटों पर हो सकता है उपचुनाव, जानें सियासी समीकरण

MP By-Election: मध्य प्रदेश में लोकसभा का चुनाव जीतने वाले कैंडिडेट यदि विधायकी छोड़ते हैं तो उनकी सीटों पर भी उपचुनाव होगा. जिन विधानसभा में उपचुनाव की संभावना है, उसमें अमरवाड़ा सीट भी शामिल है.

Madhya Pradesh By-Election: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मध्य प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं. दो सीटों पर उपचुनाव लगभग तय हैं, जबकि दो सीटों पर परिस्थितियां नए चुनाव की ओर इशारा कर रही हैं. लोकसभा का चुनाव जीतने वाले कैंडिडेट यदि विधायकी छोड़ते हैं तो उनकी सीटों पर भी उपचुनाव होगा.

बता दें एमपी में जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की संभावना है, उसमें छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट भी शामिल है. अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च 2024 को अपने पद से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. विधानसभा अध्यक्ष ने 30 अप्रैल को उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए अमरवाड़ा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है. अब इस सीट पर विधानसभा का उपचुनाव होना निश्चित है.

बुधनी सीट पर हो सकता है उपचुनाव 
वहीं बुधनी से विधायक पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. शिवराज के चुनाव जीतने की प्रबल संभावना है. केंद्र में फिर से बीजेपी सरकार बनने की स्थिति में चौहान को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. इसका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं. ऐसे में उन्हें विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा. ऐसे में माना जा रहा है की बुधनी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा.

बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने 5 मई 2024 को बीजेपी की सदस्यता ले ली थी. हालांकि, उन्होंने विधायक पद और कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है. इसी बीच उनके कांग्रेस में वापसी की चर्चा भी है. उनकी स्थिति 4 जून के बाद ही स्पष्ट होगी. इसलिए इस सीट पर फिलहाल विधानसभा चुनाव को लेकर संशय से बना हुआ है.

विजयपुर सीट पर हो सकता है चुनाव
विजयपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल 2024 को बीजेपी की सदस्यता ली और कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया. इसके बाद वे बीजेपी के पक्ष में प्रचार भी करते नजर आए, लेकिन उन्होंने अभी तक विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है. वो बार-बार बयान बदलने से सुर्खियों में हैं. यहां भी फिलहाल विधानसभा के उपचुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

सतना सीट पर संशय बरकरार
कांग्रेस ने सतना लोकसभा सीट से विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और सांसद गणेश सिंह को विधानसभा चुनाव में हराया था. इस चुनाव में भी कुशवाह ने गणेश सिंह को अच्छी टक्कर दी है. वो जीतकर यदि विधानसभा सीट छोड़ते हैं,  तो यहां भी उपचुनाव होंगे. कांग्रेस ने डिंडोरी से विधायक ओमकार सिंह मरकाम को मंडला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है. मरकाम ने यहां केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि परिणाम पक्ष में आया तो मरकाम को डिंडोरी सीट छोड़ सकते हैं.

कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को शहडोल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. मार्को की गोंड जनजातीय वर्ग में अच्छी साख है. उनके सामने मौजूदा सांसद हिमाद्री सिंह मैदान में हैं. यहां भी परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया, तब पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मार्को इस्तीफा दे सकते हैं. कांग्रेस ने तराना से तीन बार के विधायक महेश परमार को उज्जैन लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है. बीजेपी के सांसद अनिल फिरोजिया दूसरी बार मैदान में हैं. फिलहाल यहां बढ़त बीजेपी की ही नजर आ रही है, लेकिन परमार जीते तो विधायक पद से इस्तीफा देकर लोकसभा सीट को तवज्जो देंगे.

ये भी पढ़ें: जौनपुर में पत्रकार की हत्या का आरोपी खंडवा स्टेशन से फरार, गिरफ्तार कर मुंबई से लेकर आ रही थी यूपी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
Bhopal News: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
भोपाल: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget