एक्सप्लोरर

Jharkhand में लागू होगी 'आंख दिखाओ, राशन पाओ' योजना, पहले फेज में 1500 दुकानों में लगेंगी मशीनें

Ranchi News: झारखंड में नई तकनीक के जरिए राशन का वितरण होगा. इसका उद्देश्य राशन की कालाबाजारी रोकना और वास्तविक लाभान्वितों के बीच सही तरीके से रियायती दर का राशन का वितरण सुनिश्चित करना है. 

Jharkhand News Ration Scheme: झारखंड (Jharkhand) में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण (Ration Distribution) के लिए नया सिस्टम लागू किया जा रहा है. दुकान में ऐसी मशीनें लगाई जाएंगी, जिसके जरिए लोगों की आंखों की रेटिना की स्कैनिंग की जाएगी. इससे रियायती दर का राशन फर्जी नाम पर बांटने की धोखाधड़ी पर रोक लग सकेगी. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय (Ministry of Food and Supplies) के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अगले 3 महीनों के अंदर ये नया सिस्टम प्रभावी हो जाएगा. इसका नाम इंटीग्रेटेड रिस्क इन्फॉर्मेशन सिस्टम (आईआरआईएस या आइरिश) है. योजना के पहले चरण में राज्य के 24 जिलों की 1500 दुकानों में ये सिस्टम लागू होगा. 

रुकेगी कालाबाजारी
इस नई तकनीक का उद्देश्य राशन की कालाबाजारी रोकना और वास्तविक लाभान्वितों के बीच सही तरीके से रियायती दर का राशन का वितरण सुनिश्चित करना है. झारखंड से पहले केरल, बिहार और ओडिशा में भी इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट लागू किया जा चुका है. 

नहीं मिल पाता राशन
गौरतलब है कि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लाभान्वितों का डेटा उनके आधार नंबर से पहले ही फीड किया जा चुका है. अब तक ई-पॉश मशीनों के जरिए लोगों के फिंगरप्रिंट के मिलान से राशन का वितरण किया जाता है. कई लोग ऐसे हैं, जिनका फिंगरप्रिंट ई-पॉश मशीन में दर्ज नहीं हो पाता और इस वजह से उन्हें राशन नहीं मिल पाता. अब मशीन में रेटिना की स्कैनिंग होते ही राशन कार्डधारी का नाम, पता सहित सभी सूचनाएं उपलब्ध हो जाएंगी.

दी जा रही है ट्रेनिंग
इस नए सिस्टम को लागू करने के लिए विभाग की ओर से सभी जिलों के को-ऑर्डिनेटर को ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके लिए सरकार ने लिंकवेल टेली सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ समझौता किया है. कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जा रही आईरीश मशीन की कीमत की 75 प्रतिशत राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा, जबकि शेष राशि पांच-पांच प्रतिशत की किस्त में हर साल दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Prophet Muhammad Row: हिंसा के बाद रांची में लगाया गया कर्फ्यू, पथराव में घायल हुए SSP

Giridih: बहन की ससुराल में विवाद सुलझाने आए लालू का बेरहमी से किया गया कत्ल, 3 गिरफ्तार   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget