एक्सप्लोरर

Jharkhand News: UCC के मुद्दे पर झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम बोले- 'ये सब बीजेपी चुनावी शगूफा है'

Sahibganj News: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने UCC लागू करने पर कहा कि देश में UCC लागू करने का जो प्रस्ताव लाया जा रहा है वह केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा की एक चुनावी शगुफा है.

Jharkhand News: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने समान नागरिक संहिता लागू करने पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने का जो प्रस्ताव लाया जा रहा है वह केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा की एक चुनावी शगुफा है. जो आने वाले समय मे ढाक का तीन पात साबित होगा. संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम आज विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने साहिबगंज पहुंचे थे, वहां परिषद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कही.

UCC पर आलमगीर आलम का हमला
आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने कहा कि जब चुनाव आता है तो भाजपा इस तरह के नई नई चीजें जनता के सामने लाती है. उन्होंने कहा कि जब तक पूरा ड्राफ्ट नहीं आ जाता तब तक इस मुद्दे पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है. यहां अनेकता में एकता की झलक है. ऐसे में इस पर इतनी जल्दी ज्यादा कुछ कहना या इसे तूल देने से पहले हमें इंतजार करना चाहिए कि इस प्रस्ताव पर संसद में ऐसा क्या निर्णय आता है. 

साहिबगंज के विकास पर बोले आलमगीर आलम
आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने साहिबगंज के विकास को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि चूंकि बरहरवा को नगर पंचायत के रूप में घोषित किया गया है. इसके प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, और अब बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में कई समस्याएं सामने आ गई है. इसका समाधान को लेकर वे वहां पहुंचे हैं, ताकि यहां संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से बात कर उन समस्याओं का समाधान कराए जा सकें. उन्होंने कहा कि बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्रों में कई समस्याएं हैं. मसलन रेलवे क्रॉसिंग के लिए करना ग्राउंड ब्रिज बनाया गया है जहां एक नाली से पानी रिस कर पुल के लिए समस्या बना हुआ है. उक्त नाली के पानी को कैसे निकाला जा सके इस पर विचार करना है. उन्होने आगे कहा कि बरहरवा में बाईपास तो बन गया लेकिन वह लाइट की व्यवस्था नहीं की गई, इससे वहां अंधेरे की स्थिति बनी रहती थी लेकिन अब पता चला कि कल वहां लाइट लगाई गई है. बरहरवा में बस, ऑटो और टोटो की संख्या काफी बढ़ गई है. ऐसे में उसके लिए व्यवस्थित स्टैंड की जरूरत भी है. इस सब समस्याओं के निदान को लेकर हुए आज वे यहां पदाधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे.

राज्य में ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाया जाएगा
आलमगीर आलम ने आगे कहा कि, पूरे राज्य में ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाया जाएगा. इसके लिए 10 साल से अधिक पुराना हो चुके सड़कों का दुबारा निर्माण करने को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. वही 7 से 9 साल तक पूर्ण करने वाली सड़कों को दोबारा बनवाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है तथा 5 साल से ऊपर की सड़कों को भी टेंडर की प्रक्रिया में शामिल करने की कवायद की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: विपक्षी दलों की बैठक पर बाबूलाल मरांडी का तंज, बोले- 'यह गर्दन बचाओ अभियान है या लोकतंत्र बचाओ?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tatanagar News: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, रेलवे सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
टाटानगर: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, रेलवे सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
गिरिडीह में गोलगप्पे खाने से 18 बच्चों समेत 2 बीमार, 1 की मौत, पानी के सैंपल की जांच जारी
गिरिडीह में गोलगप्पे खाने से 18 बच्चों समेत 2 बीमार, 1 की मौत, पानी के सैंपल की जांच जारी
झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, SUV-ट्रक टक्कर में 3 नाबालिग समेत 6 लोगों की मौत
झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, SUV-ट्रक टक्कर में 3 नाबालिग समेत 6 लोगों की मौत
Deoghar News: झारखंड ATS ने देवघर से दबोचे 3 संदिग्ध, अमेरिका निर्मित पिस्तौल जब्त, पूछताछ जारी
झारखंड ATS ने देवघर से दबोचे 3 संदिग्ध, अमेरिका निर्मित पिस्तौल जब्त, पूछताछ जारी

वीडियोज

Chitra Tripathi: वोट का 'धर्मयुद्ध', बंगाल में कौन जीतेगा? | West Bengal Election | Mamata Banerjee
Breaking News: एक तरफ प्रचार, दुसरी तरफ हमला...TMC बना निशाना! | West Bengal Election | Voilence
West Bengal Election 2026: बंगाल में Modi-Yogi-Shah का Road Show | Mamata Banerjee | TMC | BJP
Trump News: ट्रंप को मारने आए शख्स Cole Tomas Allen का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! | Secret Service
Kejriwal vs Justice Swarna Kanta: केजरीवाल का खुला विद्रोह, सत्याग्रह का ऐलान! | Delhi High Court

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोगा लाया गया भारत, इस्तांबुल से गिरफ्तारी के बाद किया गया डिपोर्ट
दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोगा लाया गया भारत, इस्तांबुल से गिरफ्तारी के बाद किया गया डिपोर्ट
IPS अजयपाल शर्मा के Video पर फिर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से जोड़ा कनेक्शन, कहा- कार्रवाई हो
IPS अजयपाल शर्मा के Video पर फिर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से जोड़ा कनेक्शन, कहा- कार्रवाई हो
PM मोदी ने अपने 'दोस्तों' के साथ खेला फुटबॉल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
PM मोदी ने अपने 'दोस्तों' के साथ खेला फुटबॉल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
IPL Playoffs Scenario: क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण
क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण
सुहागन की तरह आखिरी विदाई चाहती थीं स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन के सामने हुआ मेकअप
सुहागन की तरह आखिरी विदाई चाहती थीं स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन के सामने हुआ मेकअप
संयुक्त राष्ट्र में US-तेहरान में हुई जोरदार भिड़ंत, अमेरिका की एक नहीं चली, ईरान को मिल गई ये बड़ी जिम्मेदारी
संयुक्त राष्ट्र में US-तेहरान में हुई जोरदार भिड़ंत, अमेरिका की एक नहीं चली, ईरान को मिल गई ये बड़ी जिम्मेदारी
Kitchen Gardening: अपने घर के किचन गार्डन में ऐसे शुरू करें हल्दी की खेती, मसालों की खत्म हो जाएगी टेंशन
अपने घर के किचन गार्डन में ऐसे शुरू करें हल्दी की खेती, मसालों की खत्म हो जाएगी टेंशन
Snake Naming: किंग कोबरा से लेकर पायथन तक...कौन रखता है सांपों के नाम, जानें क्या‌ होती है प्रकिया
किंग कोबरा से लेकर पायथन तक...कौन रखता है सांपों के नाम, जानें क्या‌ होती है प्रकिया
Embed widget